विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मांस की खातिर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली का तार बिछा रहे दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गयी. एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. वन रेंजर एच एच दहिया ने बताया कि शनिवार को जिले के पांडिया छपरा रेंज में यह घटना घटी.

उन्होंने बताया कि उगली थानाक्षेत्र में खैरी गांव के श्रीचंद धुर्वे (18) और पवार बरकाडे (20) ‘सजोरी ( कृषि आधारित उत्सव) के वास्ते मांस की खातिर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली का तार बिछा रहे थे. उनके अनुसार इस उत्सव के दौरान गांव में मेहमान आते हैं.

दहिया के अनुसार ये दोनों तब उस तार के संपर्क में आ गये जब उसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी. करंट लगने से दोनों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी.

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आस्था के भाव में डूबे श्रद्धालु 
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को ताप्ती सरोवर के घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. लोग ताप, पाप, कष्ट से मुक्ति के लिए ताप्ती सरोवर में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. जय मां ताप्ती के जयकारों के साथ अल सुबह से ही सरोवर में स्नान का दौर शुरू हो गया है. ताप्ती स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरोवर के घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. महिलाओं के लिए सरोवर के चारों ओर जगह-जगह कनात बांधकर चेंजिंग रूम बनाए गए हैं. जगदीश घाट, राम घाट पर लोहे की सांकल बांधी गई है. इसके अलावा अन्य घाटों पर रस्सी बांधी गई है, जिसे पकड़कर लोग सरोवर में सुरक्षित डुबकी लगा सकते हैं.

जांजगीर चांपा में देव दीपावली पर आज नदियों में होगा स्नान-दीपदान
कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं. मन से बुरी भावनाओं का विनाश होता है और अच्छे विचारों का वास होता है. मान्यता ये है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सालभर के गंगा स्नान का फल मिलता है. इस दिन जिले के सभी पवित्र नदियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है. आज सुबह से ही जांजगीर की पवित्र नदियों पर लोग देव दीपावली मनाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com