3 years ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार, 6 फरवरी को मंडला के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम मोहन रानी दुर्गावती महाविद्याल में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस मौके पर सीएम जिलावासियों को 134 करोड़ रुपये का सौगात देंगे और रानी दुर्गावती महाविद्यालय में वीरांगन रानी दुर्गावती के मूर्ती का अनावरण करेंगे. इस मौके पर सीएम मोहन यादव जिलेवासियों को संबोधित भी करेंगे. 

जिलेवासियों को देंगे 134 करोड़ रुपये का सौगात

दरअसल, प्रदेश के सीएम मोहन यादव आज मंडला प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान सीएम रानी दुर्गावती महाविद्याल में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और रानी दुर्गावती के मूर्ती का अनावरण करेंगे. साथ ही सीएम 134 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. इसके बाद जिलेवासियों को सीएम मोहन यादव संबोधित भी करेंगे. 

लाडली बहना की 9वीं किस्त की राशि का करेंगे ट्रांसफर

इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 1.29 करोड़ बहनों के खाते में  लाडली बहना की 9वीं किस्त की 1576 करोड़ राशि ट्रांसफर करेंगे. इसके साथ ही 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे. बता दें कि इस मौके पर सीएम मोहन यादव के साथ प्रदेश के सामाजिक न्याय और महिला बाल विकास मंत्री संतोष सिंह भी मौजूद रहेंगे. 

लगभग 450 पुलिसबलों की तैनाती की गई

सीएम मोहन यादव के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. जगह-जगह सुरक्षाबलो की तैनाती की गई है. दरअसल, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर करीब 450 पुलिसबलों की तैनाती की गई है. बता दें कि सीएम मोहन यादव हेलीपेड से आमानाला पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से रानी दुर्गावती महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इधर, सीएम के दौरे को लेकर हो रहे तैयारियों के बीच मंडला कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. 

ये भी पढ़े: लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त: CM मोहन यादव आज 1.29 करोड़ बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे ₹1576 करोड़

Feb 10, 2024 22:24 (IST)

दुकान में मिले क्षमता से कहीं अधिक 5 हजार किलोग्राम पटाखे, किया गया सील

Feb 10, 2024 19:13 (IST)

नगर निगम के कर्मचारी ने किया बड़ा घपला, पैसे लेकर बेच दिए 14 फ्लैट...नोटिस आने के बाद हुआ खुलासा

Advertisement
Feb 10, 2024 16:23 (IST)

भोपाल में दीवार लेखन कार्यक्रम में शामिल हुए CM यादव, बनाया अपने हाथ से कमल

Feb 10, 2024 15:54 (IST)

ग्वालियर में राजीव आवास योजना में लाखों का घपला

Feb 10, 2024 15:53 (IST)

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हादसा

Feb 10, 2024 13:50 (IST)

24 साल में नक्सलियों ने की 354 ग्रामीणों की हत्या,पुलिस ने पहली बार भूमकाल दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Feb 10, 2024 13:48 (IST)

MP-Chhattisgarh News Live: सीएम मोहन यादव ने किया रानी दुर्गावती की मूर्ती का अनावरण

Feb 10, 2024 12:55 (IST)

छत्तीसगढ़ मे शासकीय धान खरीदी में महासमुंद सबसे आगे, 1 लाख 28 हजार 540 मैट्रिक टन अधिक धान की हुई खरीदी

Advertisement
Feb 10, 2024 12:51 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: दीवार लेखन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, ब्रश से दीवार पर खिलाया कमल का फूल

Feb 10, 2024 12:43 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बेमेतरा ब्लॉक में दर्जनों गांव के किसानों ने बिजली कटौती से परेशान होकर बिजली ऑफिस का किया घेराव

Feb 10, 2024 10:51 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: Raipur में सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चलने से RPF के एक जवान की मौत

Feb 10, 2024 10:49 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

Feb 10, 2024 10:15 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बलौदा बाजार में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री टंक राम वर्मा, घर घर चलो अभियान में होंगे शामिल

Feb 10, 2024 10:10 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: लाड़ली बहना योजना को लेकर विपक्ष का सरकार पर पलटवार, उमंग ने पूछा- कहां गई मोदी की गारंटी?