3 years ago

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News: BJP Lok Sabha Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इसमें मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के 11 सीटों से सभी प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से टिकट दिया गया है. वहीं, गुना ज़िले से ज्योतिरादित्य सिंह सिंधिया, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा, खजुराहो से वीडी शर्मा और जबलपुर से आशीष दुबे को टिकट दिया गया है. वहीं, बात करें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की तो यहां से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है.

जानिए MP में कहां से किसको मिला टिकट? 

मध्य प्रदेश में मुरैना सीट से शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड सीट से संध्या राय, सागर सीट से लता वानखेड़े, टीकमगढ़ सीट से वीरेंद्र खटीक, दमोह सीट से राहुल लोधी, सतना सीट से गणेश सिंह, रीवा सीट से जनार्दन मिश्रा, सीधी सीट से डॉक्टर राजेश मिश्रा, शहडोल सीट से हिमाद्री सिंह, जबलपुर सीट से आशीष दुबे, मंडला सीट से फगन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद सीट से दर्शन सिंह चौधरी, राजगढ़ सीट से रोडमल नागर, देवास सीट से महेंद्र सिंह सोलंकी, मंदसौर सीट से सुधीर गुप्ता, रतलाम सीट से अनीता नगर सिंह चौहान, खरगोन सीट से गजेंद्र पटेल, खंडवा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल और बैतूल सीट से दुर्गादास उईके का नाम सामने आया है.

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर ये नाम आए सामने 

शनिवार की शाम पूरे देश की निगाहें भाजपा के यूट्यूब चैनल और टीवी चैनलों पर टिकी रही. इस दौरान BJP ने छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर अपने उम्मीवारों की घोषणा की. रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सरोज पांडेय, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग को टिकट दिया गया है.

BJP ने छत्तीसगढ़ में  11 लोक सभा सीटों में से तीन सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा रायगढ़, चम्पा और बस्तर के लोक सभा सीट को आरक्षित किया गया है. 

शिवराज सिंह के समर्थन में शहर विदिशा मेंआतिशबाजी 

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इसमें मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 के उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है. बता दें कि विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया है....शिवराज सिंह चौहान के नाम का ऐलान होने के बाद उनके गड़ विदिशा जिले में जश्न मनाया गया. शिवराज सिंह के समर्थक सड़को पर थिरकते नजर हुए आए और विदिशा शहर में जमकर आतिशबाजी की गई.

सीधी-शहडोल में CM साय ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- MP-छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतेंगे

Mar 02, 2024 22:53 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Update: नाबालिग बच्ची से जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली एक महिला समेत 4 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mar 02, 2024 21:18 (IST)

BJP 1st Lok Sabha Candidates List: सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट मिलने पर देवास में जश्न, ढोल-धमाके व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई

Advertisement
Mar 02, 2024 20:47 (IST)

BJP 1st Lok Sabha Candidates List: MP के विदिशा से पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को मिला टिकट, समर्थकों ने शहर में की आतिशबाजी, मनाया जश्न

Mar 02, 2024 20:08 (IST)

BJP 1st Lok Sabha Candidates List: मध्य प्रदेश के मंदसौर में BJP सांसद सुधीर गुप्ता के समर्थकों ने मनाया जश्न, टिकट मिलने पर की आतिशबाज़ी

Mar 02, 2024 19:41 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Update: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे बेमेतरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा रणनीति पर की चर्चा

Mar 02, 2024 18:33 (IST)

BJP Lok Sabha Candidate List: वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे PM मोदी, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने दी जानकारी

Advertisement
Mar 02, 2024 18:12 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Update: बीजापुर में नक्सलियों के नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली BJP नेता की हत्या की ज़िम्मेदारी

Mar 02, 2024 17:44 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Update: कोरिया में जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप, तीन महिलाएं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Mar 02, 2024 17:34 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Update: सुकमा और दंतेवाड़ा में आज भी मूलभूत सुविधाओं की दरकार... साफ़-पानी, स्कूल और पक्की सड़क को तरसते लोग

Mar 02, 2024 16:25 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Update: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिलेट प्रोडक्ट को मिला अच्छा रिस्पांस, भोपाल के प्रोड्यूसर ने साझा किया अनुभव

Mar 02, 2024 15:26 (IST)

पति को छोड़ प्रेमी से संग भागने वाली महिला ने लवर पर ही दर्ज कराया मुकदमा

Mar 02, 2024 15:24 (IST)

कोरिया में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का लगा आरोप

Mar 02, 2024 14:59 (IST)

युवा कांग्रेसियों ने किया गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन

Mar 02, 2024 14:34 (IST)

गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटाए 10 भारतीय ऐप, जानिए क्यों कि ये कार्रवाई

Mar 02, 2024 14:33 (IST)

सीएम मोहन यादव ने कहा अदाणी ग्रुप ने किया करोड़ों का इंवेस्टमेंट

Mar 02, 2024 14:17 (IST)

सीएम मोहन यादव का समापन सत्र में संबोधन शुरू

Mar 02, 2024 13:40 (IST)

सीएम मोहन यादव ने पीएम एयर एम्बुलेंस की शुरुआत की

Mar 02, 2024 13:39 (IST)

सीएम विष्णुदेव साय जशपुर पहुंचें

Mar 02, 2024 13:37 (IST)

जशपुर में दिख रहा है हाथियों का आतंक

Mar 02, 2024 12:28 (IST)

शिवपुरी में बिजली गिरने से एक की मौत

Mar 02, 2024 12:02 (IST)

72 लाख भरे गए फॉर्म में, 11591 फॉर्म को अपात्र पाया गया

Mar 02, 2024 11:18 (IST)

लोकतंत्र सैनानियों ने बीजपी से मांगे लोकसभा सभा के दो टिकट

Mar 02, 2024 11:17 (IST)

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शहडोल पासपोर्ट कार्यालय के लिए रवाना

Mar 02, 2024 10:39 (IST)

गौतम गंभीर ने लिया राजनीति से सन्यास

Mar 02, 2024 09:45 (IST)

MP News: बैतूल में हुई तेज बारिश, किसानों की फसल हुई बर्बाद

Mar 02, 2024 09:43 (IST)

Raipur News: डीएमएफ घोटाला मामले में ईडी ने मारे छापे

Mar 02, 2024 09:39 (IST)

बाइकों की हुई आपस में टक्कर, चार की मौत