विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh News Today: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव से कोण्डागांव हेलीपेड पर पहुंच चुके हैं. इस दौरान केदार कश्यप,लता उसेंडी ने उनका स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,नवीन नितिन भी आडिटोरियम पहुंचें. उनकी बैठक बन्द कमरे में शुरू हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 10 वर्षों में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण किया. मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन के जरिए हर घर पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया, आयुष्मान भारत के जरिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दे रही है, शौचालय का निर्माण करवाया, प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज दे रही है, माताओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया, पक्के आवास दिये,कोरोना का मुफ्त टीका लगवाकर देश को कोरोना मुक्त बनाया.

जन संबोधन में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आगामी (लोकसभा) चुनाव देश का भविष्य तय करेगा. शाह ने आगे कहा कि आगामी चुनाव भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए है. छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार ने न तो नक्सलवाद को काबू किया और न ही राज्य के लोगों को न्याय प्रदान किया. 

शाह ने छत्तीसगढ़ की जनता का जताया आभार 

मैं छत्तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं. हम 2014 में आए तो आपने 11 में से 10 सीटें भाजपा को दीं. 2019 में आए तो 11 में से 9 सीटें भाजपा को दीं और विधानसभा में आए तो बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई. आने वाला 2024 का चुनाव, देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है. ये चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com