Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14 मार्च 2026 का दिन कई महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए खास रहने वाला है. एक ओर भोपाल में दो दिवसीय फिट इंडिया कार्निवाल लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, वहीं प्रदेशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन लंबित मामलों के निपटारे की कोशिशों को गति देगा. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में गौवंश संरक्षण को लेकर नई ‘गौधाम योजना' की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य आवारा और निराश्रित पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है.
फिट इंडिया कार्निवाल का आयोजन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भोपाल द्वारा टीटी नगर स्टेडियम में 14 और 15 मार्च को फिट इंडिया कार्निवाल आयोजित किया जा रहा है. शाम 5 से 9 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे और प्रवेश निःशुल्क रहेगा. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला के साथ कई खेल हस्तियां भी उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी. आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य व जागरूकता बढ़ाना है.
गौवंश संरक्षण कार्यक्रम ‘गौधाम योजना'
इसी दिन प्रदेशभर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें मध्य प्रदेश की 1388 पीठों में लाखों मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार भी 14 मार्च को अपने गौवंश संरक्षण कार्यक्रम ‘गौधाम योजना' की औपचारिक शुरुआत करने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रेक्षागार में इसका शुभारंभ करेंगे. योजना का उद्देश्य निराश्रित और घूमते गौवंश के लिए सुरक्षित और संगठित व्यवस्था तैयार करना है.
इंदौर: तीन इमली चौराहे पर बसों में लगी अचानक आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू
इंदौर के तीन इमली चौराहे पर निजी कंपनी की तीन बसों में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते भीषण लपटों ने बसों को घेर लिया और तीनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मौके पर पहुंची टीम आग बुझाने के साथ कूलिंग का काम भी करती रही. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और जांच जारी है.
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बाबा बागेश्वर, दिया आशीर्वाद
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मसूरी में नवदंपति को शुभाशीर्वाद दिया. उन्होंने कुलदीप को बालाजी की पटकी पहनाई और बालाजी का चित्र भेंट कर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की. इस दौरान शास्त्री ने कुलदीप के परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाइयाँ दीं और उनके वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का किया लोकार्पण
गुना जिले के उमरी–आरी ग्राम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का लोकार्पण किया, जो ग्रामीणों को स्वास्थ्य, कृषि, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, कौशल विकास, टेलीमेडिसिन और डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाला अत्याधुनिक केंद्र है. देशभर में जिन केवल तीन गांवों को इस नवाचार मॉडल के लिए चुना गया है, उनमें उमरी–आरी मध्यप्रदेश का एकमात्र चयनित ग्राम है. कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और नेटवर्क रूम का निरीक्षण किया तथा एआर, वीआर और ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी ली. इसी अवसर पर बमोरी क्षेत्र की करीब 28.26 किलोमीटर लंबी 10 सड़कों का भी लोकार्पण किया गया, जिन पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आई है और जिनसे 27 गांवों की लगभग 29 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा.
नकली सोना देकर 10 लाख की ठगी, दंपति गिरफ्तार
गौरेला पुलिस ने नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों नरेंद्र साहू और उसकी पत्नी सरोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी निर्मल जायसवाल और मनोज साकत अभी फरार हैं. मामला मुंगेली जिले के तिलकपुर गांव का है, जहां आरोपियों ने उमेद साहू को खुदाई में सोना मिलने का झांसा देकर पहले एक असली सैंपल दिखाया और फिर कारीआम गांव में एक किलो सोना बताकर नकली धातु का टुकड़ा थमा दिया. पीड़ित ने जब सोने की जांच कराई तो ठगी का पता चला, जिसके बाद उसने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 225-बी, 3(5), 318(2) और 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
एसपी ऑफिस के सामने खड़ी मोटरसाइकिल में लगी आग
छतरपुर में एसपी ऑफिस के सामने दोपहर करीब 3 बजे एक मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा‑तफरी की स्थिति बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी और धूल डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
नाले में मिला 6-7 महीने के बच्चे का शव
दुर्ग में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड से कुछ ही दूरी पर नाले में लगभग 6–7 महीने के एक शिशु का शव मिला. नाली की सफाई कर रहे सफाई कर्मी की नजर पानी में बह रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्टरी भेजकर जांच शुरू कर दी है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि प्राथमिक जांच में एमसीएच में किसी भी तरह की डिलीवरी दर्ज नहीं मिली है, जिससे यह सवाल और गहराता है कि नवजात का शव नाले में कैसे पहुंचा. फिलहाल पुलिस और जिला अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है.
नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त
नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां 226 बटालियन CRPF की C कंपनी ने गोमगुड़ा के पोडियमपारा क्षेत्र में एंबुश ऑपरेशन चलाते हुए नक्सलियों की एक डंप साइट का पता लगाया और वहां से 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की. मौके से तिरपाल, स्लीपिंग बैग, पिट्ठू, नक्शा‑चार्ट और अन्य सामान भी जब्त किया गया. इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सक्रिय नक्सली गतिविधियों के लिए बड़ा झटका बताया है.
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में दमोह जिले के नोहटा निवासी महेंद्र बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिकायत के अनुसार आरोपी ने सितंबर 2025 में युवती को नोहटा बुलाकर पहली बार दुष्कर्म किया और बाद में सागर आकर भी उसके घर में अकेली पाकर कई बार शारीरिक शोषण किया. युवती पर शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए रखने वाला आरोपी तब मुकर गया जब उसने विवाह का दबाव डाला, इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. मामले की शिकायत पर नोहटा पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी मोतीनगर थाने भेजी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को देर रात दबिश देकर नोहटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
फर्जी पुलिसकर्मी ने फोन पर दी धमकी, घबराए युवक ने लगा ली फांसी
जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने फोन पर मिली धमकी से घबराकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक सनत कश्यप ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर खुद को निर्दोष बताया और फोन पर मिली धमकी को अपनी मौत की वजह कहा. जांच में सामने आया कि आरोपी सचिन खरे ने खुद को पंतोरा चौकी पुलिसकर्मी बताकर सनत को धमकाया था. आरोपी की बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक का मित्र होने के कारण उसने सनत को गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी. पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
ई-रिक्शा के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
अंबिकापुर में संजय पार्क के सामने स्थित मयूरी ई‑रिक्शा के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया. आग ने देखते ही देखते ई‑रिक्शा के शो-रूम और गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें भारी मात्रा में रखा डीजे साउंड सिस्टम का स्टॉक भी पूरी तरह नष्ट हो गया. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियाँ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी. मौके पर धुआं और लपटें लगातार उठती रहीं, लेकिन लगातार प्रयासों से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रही.
सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, कहा- वैश्विक संकट पर रोटियां सेंकना बंद करे विपक्ष
गुना पहुंचे केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एलपीजी गैस उपलब्धता और अंतरराष्ट्रीय भू–राजनीतिक हालात को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वैश्विक संकट के बीच विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य जैसा महत्वपूर्ण मार्ग प्रभावित है, जहां से दुनिया की 30–40% तेल‑गैस आपूर्ति होती है, इसलिए दबाव पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है. सिंधिया ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रभावी कूटनीति के चलते वह समुद्री मार्ग, जिसे ईरान ने अन्य देशों के लिए बंद किया है, वह भारत के लिए खुला रखा गया है, जिससे देश में किसी बड़े ईंधन संकट की संभावना नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वैश्विक चुनौती के दौर में भी नकारात्मक राजनीति कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर देश की छवि खराब करने का प्रयास करती है. अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक और मजबूत सप्लाई चैन मौजूद है, इसलिए नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, शव के पास रोती रही 2 साल की बेटी
जीरापुर–छापीहेड़ा रोड पर झाड़मऊ जोड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो वर्षीय बच्ची अपनी मां के शव के पास रोती-बिलखती मिली; जानकारी के अनुसार महिला मोटरसाइकिल से आ रही थी और हादसे के बाद साथ मौजूद युवक बच्ची और महिला को सड़क पर छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
ग्वालियर के डबरा में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला‑पुरुष कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की और आरोप लगाया कि शहर में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे, बुकिंग में दिक्कतें बढ़ गई हैं तथा कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है; कांग्रेस नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय हालात और इज़रायल‑ईरान तनाव के बीच गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
Chhattisgarh News: एसईसीएल चरचा कॉलरी के अंबेडकर नगर स्थित विभागीय आवास परिसर में कर्मचारी का मिला शव
बैकुंठपुर के एसईसीएल चरचा कॉलरी के अंबेडकर नगर स्थित विभागीय आवास परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान श्यामलाल पाव उम्र (48) के रूप में हुई. शनिवार सुबह आवास परिसर के नीचे आंगन में मुंह के बल पड़ा शव मिला. शव के आसपास खून फैला मिला.
प्रारंभिक जानकारी में ऊपरी मंजिल से गिरने की आशंका जताई जा रही. सूचना मिलते ही चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा होगा.
Chhattisgarh News Live: खजूरी गांव में अफीम खेती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम तुर्रीपानी खजुरी में करीब 1.47 एकड़ जमीन पर की जा रही अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान 18 क्विंटल 83 किलो 76 ग्राम अफीम के पौधे जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. साथ ही मामले में पुलिस ने अफीम की खेती मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Chhattisgarh News Live: गरियाबंद के सूपेबेड़ा कलेक्टर, पेयजल आपूर्ति योजना और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
गरियाबंद के सूपेबेड़ा में भले ही किडनी रोगियों की संख्या बढ़ना थमा नहीं हो... पर इस गांव को लेकर बनी भ्रांतियां टूटने लगा है. दो साल पहले तक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होते थे, अब बेटियां विदा होने लगी है और बेटों की बारात भी धूमधाम से निकल रही है. योजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे कलेक्टर ने सुपेबेडा पहुंच ग्रामीणों से रूबरू हुए. तेल नदी से होने वाले सामूहिक पेयजल आपूर्ति योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया.
महिला समूहों को सम्बल बनाने जारी योजनाओं की भी समीक्षा भी किया. रास्ते में पड़ने वाले सब्जी बाड़ियों में कृषि और उद्यानिकी की संचालित योजनाओं का भी जायजा लिया. कृषि नवाचार से किसान द्वारा उगाए गए स्ट्रॉबेरी का भी कलेक्टर ने स्वाद चखा. गांव में सुविधाओं की बढ़ोतरी और दिखे बदलवा को कलेक्टर ने कहा कि अब यहां का माहौल बदल रहा है.जल्द ही सारी चीजे सकारात्मक होंगी.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राजनांदगांव शहर के जय स्तंभ चौक में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने लगातार बढ़ते गैस के दामों महंगाई और अन्य विषयों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और सरकार पर जमकर निशाना साधा गया. इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे.
Chhattisgarh News Live: सूरजपुर में अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कारवाई, 8 वाहन जब्त
सूरजपुर में अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कारवाई की है. अवैध रेत परिवहन करते 3 हाईवा, 4 ट्रक सहित एक गिट्टी लोड वाहन जब्त किया गया है. कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई की गई है.
लंबे समय से अवैध खनिज परिवहन की शिकायत मिल रही थी. खनिज विभाग ने सभी वाहनों को पुलिस को सौंपा. यह मामला खड़गांवा इलाके का है.
Chhattisgarh News: सिहावा क्षेत्र के जंगल में आग, 25 से 30 एकड़ एरिया में आगजनी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची
धमतरी जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र के वनांचल इलाके में किसी असामाजिक तत्वो के द्वारा जंगल में आग लगा दिया गया है, जिससे यह भीषण आग पूरे आसपास के क्षेत्र में फैल गया है. 25 से 30 एकड़ के एरिया में आग पूरी तरह से फैल गया है. इसकी सूचना वन विभाग की टीम को लगी, तो वन अमला फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश करते हुए नजर आए.
जानकारी के अनुसार, अक्सर वनांचल इलाकों में गर्मी के दिनों में लोग महुआ बिनने के चलते जंगलों में आग लगा दिया करते हैं. वही इस आगजनी की घटना में हरे भरे पेड़ को काफी नुकसान भी पहुंचा. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
Chhattisgarh News: गरियाबंद के कोसमी स्कूल के विजुअल दीवारों पर पेंटिंग, स्मार्ट क्लास
गरियाबंद के छुरा ब्लॉक से शिक्षा की ऐसी तस्वीरे सामने आई है जो पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है. यहां के दो अलग अलग स्कूलों के दो शिक्षकों ने सरकारी स्कूल को कॉन्वेंट से भी बेहतर बना दिया है.कोसमी और पिपराही गांव के इन शिक्षकों के जुनून के आगे व्यवस्था की कमियां भी घुटने टेक चुकी हैं.
ये है छुरा ब्लॉक का कोसमी स्कूल. यहां के प्रधान पाठक हेमलाल ध्रुव ने अपनी जेब से करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर स्कूल की कायापलट कर दी है. स्कूल की दीवारों पर सुंदर चित्रकारी और टीवी के माध्यम से स्मार्ट पढ़ाई ये सब हेमलाल जी के निजी प्रयासों का नतीजा है. हेमलाल यहां बच्चों को हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश की भी पढ़ाई करवाते हैं और यहां चौथी पांचवी के बच्चे फर्राटे से इंग्लिश बोलते हैं.
भोपाल में कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं
देर रात भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. बदमाशों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं. फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. हमले में लल्लू रईस का बेटा इमरान गोली लगने से घायल हुआ.
घायल इमरान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना में शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर फायरिंग के आरोप लगे.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी.
Madhya Pradesh News Live: भोपाल के गोमांस तस्करी केस, असलम कुरैशी की जमानत याचिका खारिज
भोपाल के गोमांस तस्करी केस में असलम कुरैशी की जमानत याचिका खारिज कर दी है. 26 टन गोमांस तस्करी मामले के आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को कोर्ट से राहत नहीं मिली. न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने जमानत याचिका खारिज कर दी. अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत देने से इनकार किया.
बचाव पक्ष ने कोर्ट में दावा किया कि असलम कुरैशी निर्दोष है और उसे जमानत मिलनी चाहिए. वहीं शासकीय अधिवक्ता ने मामले की गंभीरता बताते हुए जमानत का विरोध किया. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी. एसआईटी ने 6 मार्च को करीब 500 पेज का आरोप-पत्र कोर्ट में पेश किया था.
आरोप है कि स्लॉटर हाउस में गोवंश का अवैध कत्ल कर मांस मुंबई भेजा जा रहा था. 17 दिसंबर 2025 को जहांगीराबाद के पास कंटेनर से करीब 26 टन मांस पकड़ा गया था. फॉरेंसिक रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि के बाद आरोपी और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
Chhattisgarh News: तूता में डीएड अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
रायपुर के तूता में डीएड अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. दंडवत प्रणाम करते हुए तूता में विरोध प्रदर्शन किया गया. अभ्यर्थी साल 2023 की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. डीएड अभ्यर्थियों का 24 दिसंबर से लगातार प्रदर्शन चल रहा.
Madhya Pradesh News Live: मार्च की शुरुआत में ही सागर में गर्मी का असर, सुबह 10 बजे से चुभने लगी सूरज की किरणें
मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सागर में सुबह 10 बजे से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को चुभने लगी हैं, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होने की संभावना जताई जा रही है,
Indore News: कांग्रेस कमेटी ने घरेलू गैस की किल्लत को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को घरेलू गैस की किल्लत व अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया. इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष शेलू सैन ने बताया कि घरेलू गैस की किल्लत है और व्यवसायिक गैस सिलेंडर बंद होने की समस्या से लोग परेशान हैं.
इसके निराकरण के लिए इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 मार्च को दोपहर कलेक्टर कार्यलय पर कलेक्टर शिवम वर्मा के नाम ज्ञापन दिया गया.
देवेंद्र सिंह यादव ने बताया जो सरकार दवा कर रही हैं कि घरेलू गैस कि किल्लत नहीं पर कई एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर नहीं हैं. आम जनता परेशान हो रही हैं, कई घरों में खाना नहीं बन रहा हैं. कमर्शियल गेस सिलिंडर नहीं मिलने से छोटे व्यापारियों के खाने के लाले पड़ चुका है. शासन प्रशासन कि यह खोखली घोषणा हैं, शहर में संकट खड़ा हो गया है.
Nadhya Pradesh News Live: बढ़ते पारे से परेशान लोग, ठंडे पेय पदार्थों का सहारा
रतलाम में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के कारण आम लोग परेशान नजर आ रहे हैं. हाल ही में रतलाम में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.
शनिवार को भी गर्मी का असर बना हुआ है. दोपहर तक तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम देखने को मिल रही है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.
Road Accident: तेज रफ्तार हाईवा का कहर, मकान से टकराया ट्रक, SDRF ने कटर से काटकर बचाई ड्राइवर की जान
जगदलपुर–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परचनपाल के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार हाईवा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक मकान से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर वाहन के अंदर ही फंस गया. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया.
टीम को ड्राइवर तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. हाईवा का दरवाजा बुरी तरह जाम हो चुका था, जिसे कटर मशीन से काटकर हटाया गया. इसके बाद अंदर फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
घायल ड्राइवर की पहचान सुंदरलाल के रूप में हुई है, जिसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान से जा भिड़ा. हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि राहत टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.
Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व में मौत की रफ्तार, पलक झपकते ही बाघ ने किया हिरण का शिकार
मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से प्रकृति के 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट' का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक बाघ ने अपनी फुर्ती और अचूक निशाने का प्रदर्शन करते हुए महज कुछ सेकंड्स में एक हिरण के बच्चे का शिकार कर लिया. इस रोमांचक और दुर्लभ दृश्य को वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.
Mahamana Train Fire: महामना ट्रेन के डिब्बे मे लगी आग, मचा हड़कंप
महामना ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से हड़कंप मच गया. ट्रेन के एक डिब्बे में धुआं उठने से मुसाफिर दहशत में आ गए. 30 मिनिट बाद ट्रेन उदयपुरा से खजुराहो रवाना हुईं. जानकारी के मुताबिक, वायरिंग में फाल्ट होने से आग लगी.
Indore News: 25 से ज्यादा मृतकों के अस्थि कलश लेकर हरिद्वार रवाना होंगे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता
इंदौर के भागीरथ पूरा में दूषित पानी कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा आयोजन. कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता 25 से ज्यादा मृतकों के अस्थि कलश लेकर हरिद्वार रवाना होंगे. भागीरथपुरा में अस्थिकलश रखकर पूजन किया. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे .
कुछ देर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. करीब बीस परिवारों को ट्रेन के माध्यम से सेवादल कार्यकर्ता लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा पीड़ित परिवारों सहित 55 लोगों का जत्था इंदौर प्रयागराज ट्रेन से रवाना होगा.
LPG Gas Crisis: जबलपुर में गैस के लिए लंबी कतारें, प्रशासन के दावों के बीच लोगों की परेशानी जारी
जबलपुर में भले ही राज्य सरकार और जिला प्रशासन यह दावा कर रहे हों कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. शहर की कई गैस एजेंसियों के बाहर लोग तीन-तीन से चार-चार घंटे तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं.
लाइन में लगे उपभोक्ताओं की अलग-अलग समस्याएं सामने आ रही हैं. किसी को गैस बुकिंग के बाद भी ओटीपी नहीं मिल पा रहा है, तो कई लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही सिलेंडर बुक करा लिया था लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई है.
इधर, बढ़ती शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने भी कार्रवाई तेज कर दी है. कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई शुरू की गई है. घरों में गैस सिलेंडर का अवैध स्टॉक रखने वालों को निशाने पर लिया जा रहा है.
प्रशासन के अनुसार शहर में गुरुवार को तीन बड़ी कार्रवाइयां की गईं. साथ ही बड़े होटल और रेस्टोरेंट पर
Bhopal News: भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद
जहां एक तरफ गैस सिलेंडरों की किल्लत और लंबी कतारों से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ कालाबाजारी करने वालों पर लगाम कसने की कार्रवाई तेज हो गई है. भोपाल के थाना कोलार रोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध तरीके से कालाबाजारी की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को रोका और जांच की.
वाहन में अवैध रूप से भरे हुए इंडेन कंपनी के कुल 25 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए. ये सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए आरक्षित हैं, लेकिन इन्हें काले बाजार में बेचने के इरादे से ले जाया जा रहा था.
पुलिस ने पूरे वाहन सहित 25 सिलेंडर जब्त कर लिए हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
Jyotiraditya Scindia Guna Visit: ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना के दौरे पर, आरी-उमरी में ‘समृद्ध ग्राम’ अभियान का करेंगे शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान गुना जिले में बजरंगगढ़ के डाइट भवन में जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे. जिले में कई जगह लोकार्पण, उद्घाटन के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उनके साथ प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद रहेंगे. वहीं आरी-उमरी में ‘समृद्ध ग्राम’ अभियान का शुभारंभ करेंगे और आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Chhattisgarh Government College Recruitment: छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका, सरकारी कॉलेज में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी.
CM Mohan Yadav: बैतूल और कटनी के दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 14 मार्च को बैतूल और कटनी जिलों के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए शुजालपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देंगे. 11:50 बजे भोपाल से बैतूल के लिए रवाना होंगे. बैतूल पहुंचकर वे सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर जाएंगे. इसके बाद दोपहर 1:15 बजे बैतूल से विजयराघवगढ़ (कटनी जिले में बरही क्षेत्र) के लिए रवाना होंगे. वहां बरही में किसान सम्मेलन में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे.
शाम 5:40 बजे बरही से जबलपुर के लिए रवाना, और उसी समय डुमना एयरपोर्ट से भोपाल वापसी का कार्यक्रम है. शाम 6:30 बजे तक सीएम भोपाल पहुंच जाएंगे.
Millets Mahotsav: Jabalpur में तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन
के मुख्यमंत्री Mohan Yadav की पहल पर मिलेट्स को लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न आयोजनों की शुरुआत की गई है. इसी कड़ी में Jabalpur में तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किया गया.
इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न आदिवासी अंचलों से आई समितियों और स्टार्टअप्स ने अपने स्टॉल लगाए, जहां लोगों को मिलेट्स से बने पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिला. प्रदर्शनी में कोदो, कुटकी, ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाज से तैयार किए गए कई व्यंजन प्रस्तुत किए गए.
Bemetara News: बेमेतरा पुलिस की ओर से जिले में स्थित फार्म हाउस का किया जा रहा निरीक्षण
बेमेतरा पुलिस की ओर से जिले में स्थित फार्म हाउस का निरीक्षण किया जा रहा है. बाहरी राज्य से आकर खेती करने वाले किसानों की संख्या जिले में बहुत ज्यादा है. पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन की टीम फार्म हाउस में जाकर फसलों की जांच कर रही है. डीआईजी ने बैठक लेकर अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे. पुलिस अधिकारी नाम पते और जानकारियां भी इकट्ठा कर रहे हैं.
Gau Dham Yojana: छत्तीसगढ़ में आज शुरू होगी गोधाम योजना, राज्य के हर विकासखंड में बनाए जाएंगे 10 गोधाम
छत्तीसगढ़ में शनिवार यानी आज गोधाम योजना शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोधाम योजना की शुरुआत करेंगे. बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से योजना की शुरुआत होगी. राज्य के हर विकासखंड में 10 गोधाम बनाए जाएंगे. वहीं गोवंश की रक्षा व सरंक्षण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किया गया.
MP Weather: आज गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, इन जिलों में तीन दिन तक होगी बारिश
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. वहीं नर्मदापुरम में दूसरे दिन भी तीव्र लू का असर देखा गया. यहां दिन का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि शनिवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं 15, 16 और 17 मार्च को एमपी के उत्तरी-पूर्वी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.
National Table Tennis Tournament: इंदौर में राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से
मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन द्वारा यूटीटी राष्ट्रीय व अंतर राज्य सीनियर टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है. यह 14 मार्च से 21 मार्च तक स्थानीय अभय प्रशाल में होने जा रहा है. इंदौर में होने वाली इस स्पर्धा के तहत 14 से 17 मार्च तक टीम मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 16 से 21 मार्च तक व्यक्तिगत मुकाबले होंगे. पुरुष और महिला टीम मुकाबलों के साथ ही पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल, मिश्रित युगल समेत कुल सात विधाओं के मुकाबले होंगे.
Indore-Sharjah flight: इंदौर-शारजाह फ्लाइट अब हफ्ते में 4 दिन होगी संचालित
इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशलन एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एकमात्र इंटरनेशलन फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही संचालित की जाएगी. ये फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन बंद रहेगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंदौर से शारजाह के बीच सप्ताह में तीन फेरे कम करने जा रही है.
Kanker News: कांकेर जिले के ग्राम कोड़ेजुंगा के शीतला मंदिर में दिखा भालू
कांकेर जिले के ग्राम कोड़ेजुंगा के शीतला मंदिर में भालू दिखा. भोजन-पानी की तलाश में गांवों तक पहुंच वन्यजीव रहे हैं. ग्राम में भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. भालू अक्सर रात के समय गांव के आसपास नजर आता है. यह मामला कांकेर वन क्षेत्र के ग्राम कोड़ेजुंगा का है.
Raigarh News Live: ओडिशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत ओडिशा के एक गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है. एसएसपी के निर्देशन में तमनार पुलिस ने सुंदरगढ़ -ओडिशा निवासी मिथुन सा को पकड़ा. यह कार्रवाई 17 फरवरी को 1.150 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गए दो आरोपियों मनोज प्रधान और संजय देहरी से पूछताछ के बाद की गई. मोबाइल डिटेल के आधार पर सप्लायर की पहचान कर पुलिस ने उसे हिमगीर क्षेत्र से गिरफ्तार किया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है. मामले में पहले ही मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और गांजा जब्त किया जा चुका है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
Madhya Pradesh News Live: NH-719 को सिक्स लेन बनाने की मांग पर संत समाज का बिगुल, 16 मार्च से बरेठा टोल पर अनिश्चितकालीन टोल फ्री आंदोलन
ग्वालियर-इटावा मार्ग पर स्थित NH 719 को सिक्स लेन बनाने की मांग को लेकर संत समाज ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. संत समाज ने घोषणा की है कि 16 मार्च से बरेठा टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन टोल फ्री आंदोलन शुरू किया जाएगा. आंदोलन की तैयारियों के तहत शुक्रवार को संत समाज के साधु-संत और समर्थक बरेठा टोल प्लाजा पहुंचे, जहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की गई.
संतों ने टोल प्लाजा परिसर में पहले बालाजी हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद संत समाज के प्रतिनिधियों ने टोल पर ध्वजारोहण कर आंदोलन का शंखनाद किया. संतों का कहना है कि भिंड-इटावा मार्ग लंबे समय से जर्जर और दुर्घटना संभावित बना हुआ है, इसलिए इसे सिक्स लेन में परिवर्तित करना क्षेत्र की जनता की बड़ी जरूरत है.
Pithampur Exam Centre: पीथमपुर परीक्षा केंद्र पर नवजात को जन्म देने का मामला, बेटमा पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर के एक निजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर नाबालिग छात्रा द्वारा नवजात शिशु को जन्म देने के चर्चित मामले में बेटमा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी को 12 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
दरअसल, यह मामला 24 फरवरी 2026 को उस समय सामने आया था, जब पीथमपुर के एक निजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में दसवीं की परीक्षा दे रही नाबालिग छात्रा ने परीक्षा के दौरान वॉशरूम में एक नवजात शिशु को जन्म दिया था. घटना के सामने आते ही स्कूल परिसर और क्षेत्र में हड़कंप मच गया था.
Raigarh News Live: रायगढ़ में दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, जुआ कार्रवाई में लापरवाही के मामले में एक्शन
एसएसपी की सख्ती के बाद जुआ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है. 11 मार्च को बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर संयुक्त टीम से रेड कराई गई. कार्रवाई में चार जुआरी गिरफ्तार किए गए और उनके पास से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल व 10,600 रुपये जब्त किए गए. लापरवाही पाए जाने पर एएसआई गिरी और प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को लाइन अटैच कर दिया गया है. एसआई विजय एक्का को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है.