विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2025

मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम का ऐलान, कांग्रेस बोली-BJP में गुटबाजी हावी

मध्य प्रदेश BJP प्रदेशाध्यक्ष Hemant Khandelwal ने नई टीम घोषित की। कांग्रेस ने factionalism का आरोप लगाया। BJP प्रवक्ताओं ने पलटवार किया और बताया कि टीम में women representation और youth participation भी शामिल है।

Madhya Pradesh BJP: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम का ऐलान हो चुका है. लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई. इस नियुक्ति पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई.

बीजेपी की कार्यकारिणी पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुटों में बंटी हुई है. बीजेपी में गुटबाजी हावी है। बड़ी-बड़ी बातें की जा रही थीं कि हम बहुत अच्छी कार्यकारिणी बनाएंगे, सबका समावेश रहेगा. लेकिन अब समझ में ही नहीं आ रहा कि कौन कार्यकर्ता है और कौन वरिष्ठ नेता.

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया. भाजपा प्रवक्ता गुलरेज शेख ने कहा कि कांग्रेसियों की मति मारी गई है. जीतू पटवारी को भी यह देखना चाहिए कि महिलाओं और युवाओं को कितना प्रतिनिधित्व मिला है. बीजेपी में सभी काम आपसी सहमति से होते हैं. कांग्रेस की तरह यहां जूतम-पैजार नहीं होता. बीजेपी में संवाद के साथ बैठकर फैसले लिए जाते हैं, इसलिए सुखद परिणाम आते हैं.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से, हेमंत खंडेलवाल ने मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. 

उपाध्यक्ष

  1. रणवीर सिंह रावत
  2. कांतदेव सिंह
  3. प्रभुराम चौधरी
  4. शैलेन्द्र बरूआ
  5. मनीषा सिंह
  6. डॉ. नंदिता पाठक
  7. सुरेन्द्र शर्मा
  8. निशांत खरे
  9. डॉ. प्रभुलाल जाटव

महामंत्री

  1. लता वानखेड़े
  2. सुमेर सोलंकी
  3. राहुल कोठारी (जैन)
  4. गौरव रणदिवे

मंत्री

  1. जनीश अग्रवाल
  2. लोकेन्द्र पाराशर
  3. जयदीप पटेल
  4. क्षितिज भट्ट
  5. संगीता सोनी
  6. राजेन्द्र सिंह
  7. अर्चना सिंह
  8. राजो मालवीय
  9. बबीता परमार

हकदार

  1. अखिलेश जैन
  2. कार्यालय मंत्री
  3. श्याम महाजन

मीडिया प्रभारी

  1. आशीष उषा अग्रवाल

मोर्चा अध्यक्ष

  1. किसान मोर्चा: जयपाल सिंह चावड़ा
  2. एससी मोर्चा: भगवान सिंह परमार
  3. एसटी मोर्चा: पंकज टेकाम
  4. पिछड़ा मोर्चा: पवन पाटीदार 

मुख्‍यमंत्री ने दी बधाई

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्‍त पार्टी पदाध‍िकार‍ियों को बधाई दी है. सीएम ने सोशल मीड‍िया पर ल‍िखा क‍ि ''भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप सबके समर्पित प्रयासों से संगठन और जनसेवा का संकल्प और अधिक सशक्त हो; यही मंगलकामना है. 

यह भी पढ़ें - MP में बीजेपी पदाधिकारियों की सूची जारी; यहां देखें टीम हेमंत खंडेलवाल में किसे मिला कौन सा पद 
यह भी पढ़ें - IPS Ratan lal Dangi: गरीबी को मात देकर 4 बार हास‍िल की सरकारी नौकरी, अब SI की पत्नी ने छीना सुकून

यह भी पढ़ें - Rohini Ghavari ने चंद्रशेखर आजाद को एक्सपोज करने का काउंटडाउन क‍िया शुरू, 1 करोड़ का इनाम भी रखा


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close