घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक: CM मोहन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की, कालाबाजारी रोकने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी

MP News Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें... एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात के बीच लोगों से पैनिक न होने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. साथ ही मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखने के लिए प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. 

कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और स्थिरता का माहौल बना है, लेकिन राहुल गांधी लगातार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें... एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गैस सिलेंडर कालाबाजारी की शिकायत करने की अपील की है.

कालाबाजारी की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एलपीजी गैस और डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है. लोग गैस एजेंसी के जरिए सिलेंडर समय पर ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी को आपूर्ति में परेशानी या कालाबाजारी की शिकायत हो, तो इन टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं-

  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन : 1800-2333-555 
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन : 1800-258-7170
  • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन : 1800-22-4344

ये भी पढ़ें: 10वीं की छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पीथमपुर परीक्षा केंद्र पर नाबालिग ने बच्चे को दिया था जन्म

Topics mentioned in this article