डोर-टू-डोर मार्केटिंग में हुआ प्यार, फिर लिव-इन में रहने लगी युवती, परिजनों के पहुंचने पर हुआ हंगामा

Satna News: बेटी के प्रेम सम्बंध की जानकारी मिलते ही परिजन किराए के घर पहुंच गए. इस पर युवती ने पुलिस की एफआरवी को बुला लिया. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने युवती ने स्पष्ट रूप से बयान दिया कि वो बालिग है और अपनी इच्छा से रवि सिंह के साथ रहना चाहती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है, जहां डोर-टू-डोर मार्केटिंग के दौरान शुरू हुआ प्यार परिजनों के विरोध के बावजूद अपने अंजाम तक पहुंच गया. खेरमाई रोड स्थित एक मकान में किराए से रह रहे युवक-युवती के संबंधों को लेकर विवाद तब बढ़ गया जब परिजनों ने युवती पर घर लौटने का दबाव बनाया, लेकिन युवती ने अपने प्रेमी के साथ के लिए मां बाप को भी ठुकरा दिया. इस दौरान सिटी कोतवाली थाना में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि सिंह (32) मूल रूप से पटना (बिहार) का रहने वाला है. वह नोएडा की कंपनी ने तीन साल से काम कर रहा है. करीब तीन माह पहले सतना आया था और युवती के साथ कंपनी के लिए डोर-टू-डोर मार्केटिंग का कार्य कर रहा था. काम करने के दौरान अमरपाटन क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती और उसके बीच प्रेम सम्बन्ध हो गए. युवती भी कंपनी में काम करती है. बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से खेरमाई रोड स्थित जैन साहब के मकान में किराए से रह रहे थे. जब युवती के परिजनों को इस संबंध की जानकारी मिली तो उन्होंने आपत्ति जताते हुए उसे घर वापस आने के लिए कहा.

Advertisement

दबाव बनाने पर बुलाई पुलिस

बेटी के प्रेम सम्बंध की जानकारी होने पर परिजन किराए के घर पहुंच गए. इस पर युवती ने पुलिस की एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) को बुला लिया. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने युवती ने स्पष्ट रूप से बयान दिया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से रवि सिंह के साथ रहना चाहती है.

माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती युवती

युवती ने लिखित रूप में भी यह सहमति दी कि वह अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी. इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है और उसने अपनी इच्छा से निर्णय लिया है, इसलिए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई.

ये भी पढ़ें: खल्लारी मंदिर रोप वे हादसा: 1 महिला की मौत, 16 घायल, केबल टूटने से हुई दुर्घटना

Topics mentioned in this article