विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2026

खल्लारी मंदिर रोप वे हादसा: 1 महिला की मौत, 16 घायल, केबल टूटने से हुई दुर्घटना

Khallari Temple ropeway Accident: खल्लारी मंदिर का रोप वे अचानक टूट कर गिर गया. यह दुर्घटना केबल टूटने से हुई है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए. इनमें से 4 को रायपुर रेफर कर दिया गया.

खल्लारी मंदिर रोप वे हादसा: 1 महिला की मौत, 16 घायल, केबल टूटने से हुई दुर्घटना

Khallari Temple ropeway Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद खल्लारी मंदिर का रोप वे अचानक टूट कर गिर गया. यह दुर्घटना केबल टूटने से हुई है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए. इन घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रूप से 4 घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया.सभी श्रद्धालु देवी के दर्शन कर रोपवे से लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया. इस घटना को सीएम विष्णु देव साय ने बेहद दुखद बताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

पहाड़ी की चट्टान से जा टकराई रोपवे की ट्रॉली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु दर्शन करके रोपवे से लौट रहे थे. इसी दौरान केबल टूट गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर नीचे पहाड़ी की चट्टान से जा टकराई. इस जोरदार झटके के कारण ट्रॉली में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं.

इस हादसे के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु दहशत में आ गए. वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को निजी वाहनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया.

CM साय ने जताया दुख, मृतक को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेहद दुखद बताया और सभी घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की. साथ ही उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच होगी, जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट जारी कर लिखा, 'महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है.  मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. खल्लारी माता से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ॥ॐ शांति॥

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में ओलावृष्टि से 2000 हेक्टेयर फसल बर्बाद: गेहूं-प्याज को नुकसान, सर्वे रिपोर्ट 2 दिन में होगी तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com