इंदौर में ओवरलोड लिफ्ट टूटकर गिरी, 12 लोग घायल; नई-नवेली दुल्हन से मिलने जा रहे थे सभी

Indore Lift Accident: इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक कारखाने में लिफ्ट हादसा हुआ है, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं. ये लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Lift Fall after Overload: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शादी खुशियां उसक वक्त चीख-पुकार में मच गईं, जब एक दर्दनाक हादसा हो गया. कारखाने में ओवरलोड लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई. इससे 12 लोग लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. ये सभी दुल्हन को देखने गए हुए थे, जहां से लौट रहे थे.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी के पैरों में चोट आई है. मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार बांक इलाके का है. जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन से मिलने के लिए कई लोग लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर गए हुए थे. वापस लौटते समय करीब 12 लोग एक साथ लिफ्ट में सवार हो गए. ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

Advertisement

घायलों में ये हैं शामिल

घायलों में आशमा बी, आशम, शहनाज बी, नजमा बी, 12 वर्षीय मंतेश, अर्शील, जैनब, अफसाना, निखत, फातिमा, नरगिस और अमीरा शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही के पहलुओं को खंगाला जा रहा है. लिफ्ट में खून भी फैला हुआ है. इससे लग रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोट आई है.

ये भी पढ़ें- इंदौर में दुल्हन लेकर लौट रही बारात की कार हुई हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत; पांच घायल