विज्ञापन

Bhind: 'फूकेंगे तो पाकिस्तान में जाकर गिरोगे', लहार BJP विधायक ने अफसरों के खिलाफ दिया विवादित बयान

Lahar MLA Ambrish Sharma: अपने ही सरकार के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे विधायक अम्बरीष शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला बोला. विधायक अम्बरीष शर्मा ने मंच से कहा, 'हमारे धैर्य को कमजोरी न समझा जाए.' यह धरना प्रदर्शन दशहरा मैदान भाटनताल में आयोजित है.

Bhind: 'फूकेंगे तो पाकिस्तान में जाकर गिरोगे', लहार BJP विधायक ने अफसरों के खिलाफ दिया विवादित बयान

BJP MLA Ambrish Sharma Controversial Statement: मध्य प्रदेश के भिंड के लहार से सत्ताधारी बीजेपी विधायक अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू के धरने के दौरान दिया गया एक विवादित बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है. अपने ही सरकार के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला बोला. दशहरा मैदान भाटनताल में आयोजित इस धरने के दौरान विधायक अम्बरीष शर्मा ने मंच से कहा, 'हमारे धैर्य को कमजोरी न समझा जाए.'

लहार विधायक का विवादित बयान

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में संबोधित करते हुए कहा, 'तुम एक फूंक के भी नहीं हो… फूंकेंगे तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे,' इस बयान के बाद माहौल और अधिक गरमा गया. यहीं नहीं, विधायक ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर भी तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'राक्षस' तक कह दिया.

सरकार के कामकाज को लेकर नाराज विधायक

उन्होंने कहा कि जब एक राक्षस से 35 साल तक लड़ सकते हैं, तो अफसरों से क्या डरना? धरने में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही, जहां विधायक अपनी ही सरकार के कामकाज को लेकर नाराज नजर आए. बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और जनसमस्याओं के निराकरण में देरी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. विपक्ष इस बयान को लेकर बीजेपी पर हमलावर हो सकता है. वहीं प्रशासनिक अमले में भी इस बयान को लेकर असहजता देखी जा रही है.

अपने ही अफसरों पर लापरवाही का आरोप

हालांकि सत्ताधारी विधायक अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू का आंदोलन खत्म कर दिया है. हाईकमान की फटकार के बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन खत्म किया.

बता दें कि विधायक अम्बरीष शर्मा अपनी ही पार्टी के खिलाफ धरने पर बैठे थे. उन्होंने अपने ही अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाये थे. पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की अतिक्रमण में कोठी नहीं तोड़ने पर अफसरों पर आरोप लगाये थे. उन्होंने सरकारी जमीन पर कोठी बनाने का आरोप लगाया था. 

ये भी पढ़ें: UPSC 2025 में MP के 61 अभ्य​र्थियों को मिली सफलता, CM मोहन आज इन प्रतिभाओं को करेंगे सम्मान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close