Ladli Behna Yojna: आज आएगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त, खंडवा से खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम

Ladli Behna Scheme Installment: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में सीएम मोहन यादव आज शनिवार 14 फरवरी को 33वीं किस्त जारी करेंगे. पात्र लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित लाडली बहना योजना की 33वीं की किश्त शनिवार 14 फरवरी 2026 जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे. इस दौरान करीब 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे. योजना के तहत अब तक प्रदेश की बहनों को 52,304 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है.

खंडवा जिले के पंधाना में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव विकास कार्यों की सौगात भी देंगे. वे 255 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे. साथ ही 354 करोड़ रुपये के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे. मुख्य रूप से 252 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली खंडवा नगर निगम की सीवरेज परियोजना, 2.90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जाएगा.

2.40 बजे वे पंधाना पहुंचेंगे सीएम यादव 

मुख्यमंत्री मोहन यादव केतय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2.40 बजे वे पंधाना पहुंचेंगे और लाडली बहना कार्यक्रम सहित विकास कार्यों के कार्यक्रम में शामिल होंगे. सायं 4.10 बजे पंधाना से प्रस्थान कर 5.15 बजे भोपाल पहुंचेंगे. 

ऐसे लाभार्थियों के खाते में इस बार नहीं आएंगे 1500 रुपए की राशि

उन लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के खाते में इस बार प्रति माह मिलने वाली 1500 रुपए की राशि नहीं पहुंचेगी, जिनके नाम से पूरा दस्तावेज नहीं है ऐसी महिलाओ को योजना का लाभ लेने के लिए पहले अपने दस्तावेज को तैयार कराकर रखना होगा. इनमें समग्र आईडी डिलीट होना, बैंक खाते का आधार लिंक नहीं होना शामिल है. 

Advertisement

IAS Transferred in MP: मध्य प्रदेश में आधी रात हुए आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, लिस्ट में देखें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी