विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

कूनो में फिर गूंजेगी दहाड़, बोत्सवाना से आज आएंगे 8 चीते, CM मोहन करेंगे बाड़े में रिलीज; क्वारंटाइन-सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Kuno National Park, Botswana Cheetahs: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 8 नए चीतेशनिवार को आ रहे हैं. इस नए बैच के आगमन के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी.

कूनो में फिर गूंजेगी दहाड़, बोत्सवाना से आज आएंगे 8 चीते, CM मोहन करेंगे बाड़े में रिलीज; क्वारंटाइन-सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Kuno National Park Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर  (Sheopur) जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में अफ्रीकी महाद्वीप से चीतों का तीसरा बड़ा जत्था भारत आ रहा है. अफ्रीकी देश बोत्सवाना से एयरलिफ्ट किए गए से 8 नए चीते शनिवार सुबह भारत पहुंचेंगे. इन 8 चीतों का स्वागत खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) करेंगे.

ग्वालियर एयरबेस पर ग्रैंड लैंडिंग

चीतों का जत्था 8 बजे के बीच ग्वालियर एयरबेस पर उतरेगा. बोत्सवाना से छह मादा और दो नर चीतों का बैच शुक्रवार  को इंडियन एयर फोर्स (IAF) के एयरक्राफ्ट से ग्वालियर के लिए उड़ान भरा है. वहां से भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों के जरिए चीतों को सीधे कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा.

CM मोहन करेंगे बाड़े में रिलीज

 इन 8 चीतों का स्वागत मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे. यह अफ्रीका से आने वाला चीतों का तीसरा बैच होगा, इससे पहले नामीबिया और साउथ अफ्रीका से चीते लाए गए थे. इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी.

क्वारंटाइन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नए चीतों के लिए कूनो में विशेष पृथकवास बाड़े पहले ही तैयार कर लिए गए हैं. करीब एक महीने तक उन्हें यहीं रखा जाएगा. इस दौरान विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उनकी निगरानी करेगी.

ये भी पढ़ें: सीधी के बाद मऊगंज में हाथियों की दस्तक: ग्रामीणों को सता रही चिंता, अलर्ट मोड में वन विभाग के साथ प्रशासन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com