MP News: सागर में किन्नर विवाद गरमाया, किन्नर समाज ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Kinnar Controversy Sagar MP: मध्य प्रदेश के सागर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच विवाद सामने आया है. एक पक्ष ने धर्म परिवर्तन के दबाव और धमकियों के आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Kinnar Controversy Sagar MP: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित “किन्नर” को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. किन्नर समाज के एक समूह ने इस मुद्दे पर सागर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के मुताबिक, जगतगुरु काजल मां अपने समर्थक किन्नरों के साथ सागर पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर समाज के भीतर धर्मांतरण को लेकर विवाद और तनाव की स्थिति बन गई है.

Advertisement

धर्म परिवर्तन के दबाव और धमकी के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि किन्नर रानी ठाकुर ने एक घराना छोड़ने के बाद पुलिस से संपर्क किया था. इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया गया है.

इसके अलावा, कुछ अन्य किन्नरों ने भी एक व्यक्ति विशेष पर दबाव और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वे भी घराना छोड़कर रानी ठाकुर के साथ आना चाहते हैं. 

Kinnar Jihad Controversy in Sagar MP Transgender Group Alleges Conversion Pressure 

जगतगुरु काजल मां के आरोप

जगतगुरु काजल मां ने दावा किया कि एक खास समूह द्वारा हिंदू परिवारों से आने वाले किन्नरों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में भोपाल प्रशासन को भी शिकायत दी जा चुकी है. हालांकि, इन सभी आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सागर पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि विवाद के चलते उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

Advertisement