Pregnant Woman Rescue: खरगोन में चमत्कार; 20 फीट पुलिया से गिरने के बाद गर्भवती ने जन्मी स्वस्थ बच्ची

Khargone Pregnant Woman Accident: खरगोन के सिरवेल में 20 फीट पुलिया से गिरने के बाद भी गर्भवती महिला सुरक्षित रही. हादसे के तुरंत बाद अस्पताल पहुँचाया गया और उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pregnant Woman Rescue: खरगोन में चमत्कार; 20 फीट पुलिया से गिरने के बाद गर्भवती ने जन्मी स्वस्थ बच्ची

Khargone Pregnant Woman Accident: “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय” यह कहावत खरगोन जिले में एक बार फिर सच साबित हुई है. आदिवासी क्षेत्र के सिरवेल के मोहराड़ी गांव (Moharadi Village News) में एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman Rescue) 20 फीट ऊंची पुलिया से नीचे गिर गई, लेकिन न तो उसे चोट आई और न ही गर्भ पर कोई असर पड़ा. हादसे के कुछ घंटों बाद महिला ने हॉस्पिटल (Khargone District Hospital) में एक स्वस्थ नवजात बच्ची (Healthy Baby Birth) को जन्म दिया.

कब हुआ हादसा?

घटना शुक्रवार की सुबह हुई, जब गर्भवती महिला पारू बाई को प्रसव पीड़ा होने पर पति हीरालाल और भाभी बाइक से सिरवेल अस्पताल ले जा रहे थे. रास्ते में सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. तेज टक्कर के कारण तीनों लोग बाइक सहित 20 फीट ऊंची पुलिया से नीचे जा गिरे. हादसा इतना बड़ा था कि आसपास के लोगों को गंभीर चोटों की आशंका थी, लेकिन चमत्कारिक रूप से तीनों को कोई चोट नहीं आई.

Advertisement

ऐसे हुआ रेस्क्यू

पुलिया के नीचे गिरी गर्भवती महिला को स्थानीय लोगों ने गोद में उठाकर ऊपर लाया. उसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजसेवी विक्रम ठाकुर रुके और महिला की स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अपनी कार से सिरवेल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मां और गर्भ, दोनों सुरक्षित हैं. कुछ ही देर बाद पारू बाई ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. पूरा स्टाफ भी यह देखकर हैरान रह गया कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद गर्भ पर कोई असर नहीं पड़ा.

बच्ची बिल्कुल ठीक : डॉक्टर

बाद में प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को बेहतर इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं. पारू बाई ने बताया कि वे समय पर अस्पताल पहुंचना चाह रही थीं, तभी सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी. “हम तीनों नीचे गिर गए, लेकिन भगवान ने हमें बचा लिया. बच्ची बिल्कुल ठीक है,” उन्होंने कहा. हादसे का वीडियो और महिला के रेस्क्यू के दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग इसे “जीवन का चमत्कार” बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Collector Visit: एक्शन मोड में गरियाबंद कलेक्टर; कड़ी धूप में 4 घंटे पैदल चलकर देखी अव्यवस्थाएं, अब कार्रवाई

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

Advertisement

यह भी पढ़ें : रतलाम मेडिकल कॉलेज विवाद; पीजी स्टूडेंट पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

यह भी पढ़ें : Food Poisoning: ऑनलाइन खाना मंगाते हैं तो सावधान! सागर के रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग का छापा, मिला बासी सामान