जामघाट पर हादसा: ब्रेक फेल होने पर खाई में लटकी 50 छात्रों से भरी बस; ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

इंदौर से महेश्वर घूमने आ रहे महाराष्ट्र के 50 से अधिक स्कूली छात्रों की बस जामघाट के खतरनाक मोड़ पर ब्रेक फेल होने से रेलिंग तोड़कर खाई में लटक गई. ग्रामीणों और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इमरजेंसी गेट से सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

खरगोन/महेश्वर: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जामघाट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. महाराष्ट्र से महेश्वर घूमने आ रहे 50 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों से भरी एक यात्री बस ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते बस सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए सैकड़ों फीट गहरी खाई के ठीक मुहाने पर जाकर अटक गई. बस का आधा हिस्सा हवा में लटकते ही चीख-पुकार मच गई.

बच्‍चों को सुरक्षित बाहर निकाला 

हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत मौके पर दौड़े. ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए बस को पलटने से संभाला और पीछे का इमरजेंसी गेट तोड़कर एक-एक कर सभी 50 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया. अगर बस कुछ इंच और आगे फिसलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Advertisement

सभी विद्यार्थियों को महेश्वर भेजा 

घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर थाना प्रभारी (टीआई) पंकज तिवारी अपनी टीम और डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इसके बाद निजी वाहनों का इंतजाम कर घबराए हुए विद्यार्थियों को महेश्वर भेजा गया.

रक्षाबंधन: महिलाओं ने बनाई सब्जी के बीजों वाली राखी; त्‍योहार के बाद गमले में उगेगी भिंडी-टमाटर

रफ्तार कम होने टला हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जामघाट का यह मोड़ बेहद खतरनाक और ढलान वाला है. गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी और रेलिंग ने उसकी गति को रोक लिया, वरना एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी. फिलहाल सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रशासन ने एहतियातन बस को क्रेन की मदद से सड़क पर खींचने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

108 साल की धनी बाई की अनूठी कांवड़ यात्रा, डमरू बजाते हुए पहुंचीं बाबा महाकाल के दरबार

Topics mentioned in this article