Open Fire Over Businessman's Residence; मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार को एक नामी व्यापारी के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी करने और व्यापारी से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांगने की खबर आ रही है. व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के लिंक लॉरेंस बिश्वोई गैंग से जुड़ने की बात सामने आई है. घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंंग के गुर्गो द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में की गई है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL
व्यापारी दिलीप राठौर के घर गोलीबारी, फिर मांगी 10 रुपए की रंगदारी
रिपोर्ट के मुताबिक कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव स्थित व्यापारी के घर सोमवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की गई. घटना की शिकायत के बाद मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने बताया कि घटना के समय व्यापारी दिलीप राठौर और उनका परिवार इंदौर में था और गोलीबारी के बाद अब एहतियातन राठौर के घर पर सुरक्षा तैनात की गई है.
व्यापारी और पुत्र को ‘व्हाट्सऐप' पर धमकी भरे ऑडियो क्लिप भी मिले
मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने बताया कि दिलीप राठौर के बेटे सत्येंद्र की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया और गोलीबारी की घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. कसरावद थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार घटना के बाद सत्येंद्र और उनके पिता को ‘व्हाट्सऐप' पर संदेश और धमकी भरे ऑडियो क्लिप भी मिले हैं.
सीसीटीवी में घर पर गोलीबारी करते नजर आए तीन नकाबपोश बदमाश
पुलिस के मुताबिक, वीडियो मिलने के बाद परिवार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर पर गोलीबारी करते नजर आए. इस बीच ‘हैरी बॉक्सर' और ‘अरजू बिश्नोई' नाम से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया और हमलावरों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने की बात कही गई है. पोस्ट में व्यापारी के परिवार को धमकी दी गई है.
घटना के बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के दावों की जांच की जा रही है पुलिस
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों की जांच की जा रही है और अशोक नगर जिले में हाल ही में सामने आए इसी तरह के एक मामले से संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है. व्यापारी दिलीप राठौर ने बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं और उनका परिवार डरा हुआ है. उन्होंने इस मामले में और कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.