Katni Accident: कार-बाइक की आमने-सामने से टक्कर, चार युवकों की दर्दनाक मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे 

सोमवार-मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे. जगतपुर उमरिया गांव के पास चपहनी मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई. हादसे में चारों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Katni Road Accident: कार और बाइक की टक्कर में चार की मौत.

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया गांव के पास तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब साढ़े 12 बजे हुई. मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे जगतपुर उमरिया गांव के समीप चपहनी मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

राहगीरों की सूचना पर बड़वारा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

फरहान ने मोहित बन सेल्स मैनेजर को फंसाया, फ्लैट पर बुलाकर की दरिंदगी, Video से ब्लैकमेल कर बनाया धर्म बदलने का दबाव   

Advertisement

सभी मृतक 20 से 30 साल के 

हादसे में कार सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार मृतकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. देर रात तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शवों को मर्चुरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

'मप्र शासन' लिखी बोलेरो ने 70 फीट तक घसीटा, सड़क किनारे खड़े 2 बच्चों की मौत, 2 गंभीर; ट्रैक्टर से टकराकर दुकान में घुसी

Advertisement