विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2025

Bhopal: आधी रात एक पत्रकार को गिरफ्तार करने वाला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, Journalist को कोर्ट से मिली जमानत

Bhopal journalist Arrest: पत्रकार को आधी रात में गिरफ्तार करने वाले थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है. वहीं, पत्रकार को कोर्ट से जमानत मिल गई है.

Bhopal: आधी रात एक पत्रकार को गिरफ्तार करने वाला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, Journalist को कोर्ट से मिली जमानत

Bhopal News: दुर्घटना के सिलसिले में एक पत्रकार (Journalist Arrest) की गिरफ्तारी को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को मीडिया कर्मियों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 20 मार्च को हुई दुर्घटना के सिलसिले में एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के पूर्व कर्मचारी कुलदीप सिंगोरिया को सोमवार रात को गिरफ्तार किया.

सिंगोरिया की गिरफ्तारी के बाद मीडिया कर्मियों ने सुबह कटारा हिल्स थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके खिलाफ मनगढ़ंत मामला दर्ज किया है. दोपहर में सत्र अदालत ने सिंगोरिया को जमानत दे दी.

लाइन हाजिर किया गया पुलिसकर्मी

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय अग्रवाल ने कहा कि कटारा हिल्स थाने के प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला को लाइन हाजिर (फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया है) कर दिया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश कश्यप ने बताया कि चार से पांच दिनों की जांच के बाद सिंगोरिया को दुर्घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया.

एफआईआर में क्या

प्राथमिकी के अनुसार, सिंगोरिया और उनके साथियों को कई धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था. एफआईआर के अनुसार, कटारा हिल्स पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत विवेकानंद कॉलोनी के पास एक वाहन (एसयूवी) ने शिकायतकर्ता शेख अकील के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और वाहन में सवार लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया. प्राथमिकी के मुताबिक, वाहन सवार लोगों ने अकील से एसयूवी को नुकसान पहुंचाने के लिए 50,000 रुपये की मांग की.

कई पत्रकारों ने मंगलवार सुबह कटारा हिल्स थाने में प्रदर्शन किया और पुलिस पर सिंगोरिया के खिलाफ मनगढ़ंत मामला दर्ज करने का आरोप लगाया. इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी आशीष अग्रवाल भी थाने पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए.

सीएम के साथ नेताओं का भी आया बयान

इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया को बिना किसी अपराध के झूठे मामले के आधार पर कल रात गिरफ्तार कर लिया गया. पत्रकारों के कड़े विरोध के बावजूद उन्हें आज (मंगलवार) जेल भेज दिया गया. राजधानी के सभी पत्रकार इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं.'' कमलनाथ ने सिंगोरिया की रिहाई की मांग करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें- श्श्शश... आधी रात को गलियों में घूम रही 'स्त्री', घरों की डोर बेल बजाकर हो जाती है गायब, देखिए दहशत का VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com