विज्ञापन

झाबुआ में बड़ा हादसा, मेले में टूट कर गिरा ड्रैगन झूला, कई स्कूली बच्चे हुए चोटिल

मध्य प्रदेश के झाबुआ से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, मेले में हुए एक बड़े हादसे में ड्रैगन झूला टूट कर गिर पड़ा. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ झूला सवार लोगों को चोटें आई हैं. आपको बता दें कि झाबुआ शहर के हाई सेकेंडरी ग्राउंड में यह मेला चल रहा था.

झाबुआ में बड़ा हादसा, मेले में टूट कर गिरा ड्रैगन झूला, कई स्कूली बच्चे हुए चोटिल

Jhabua Mela News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ (Jhabua) से बड़ी खबर  सामने आई है. दरअसल, मेले में हुए एक बड़े हादसे में ड्रैगन झूला टूट कर गिर पड़ा. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ झूला सवार स्कोकूली बच्चों को चोटें आई हैं. आपको बता दें कि झाबुआ शहर के हाई सेकेंडरी ग्राउंड में यह मेला चल रहा था. 

झाबुआ जिला मुख्यालय पर लग रहे मेले में ड्रैगन झूला गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस झूले में सवार करीब 20 स्कूली बच्चे हादसे का शिकार हुए. घायल बच्चों में 15 छात्राएं और पांच छात्र शामिल है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई. घायलों को झाबुआ जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह मोहबीया ने बताया कि पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद मेला आयोजन समिति और निगरानी के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग हो रही है. मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लापरवाही और चूक की बात तो स्वीकार की है. हालांकि, वे जांच के बाद ही हादसे की असल वजहों की जानकारी दिए जाने की बात कही है. 

यह भी पढ़ें- गडकरी-मोहन की मौजूदगी में शिवराज ने मंत्री को टोका- डिस्टर्ब मत करो, सड़कों के गड्ढे पर भी ली चुटकी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close