Jabalpur Violence: सिहोरा में तनाव के बाद शांति बहाल, पुलिस ने 49 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Jabalpur Sihora Violence: सुबह पुलिस की निगरानी में आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती संपन्न कराई गई. वहीं जुमे की नमाज के समय दुर्गा मंदिर के सामने स्थित मस्जिद में कोई भी नमाजी नमाज पढ़ने नहीं पहुंचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Jabalpur Violence: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील (Sihora Violence) में गुरुवार की देर रात तनाव की स्थिति बन गई. जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए. दोनों पक्षों के 15 से अदिक व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. विवाद में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है. हालांकि प्रशासन ने अब सिहोरा क्षेत्र में शांति होने का दावा किया.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिहोरा थाने कि किया घेराव

सुबह पुलिस की निगरानी में आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती संपन्न कराई गई. वहीं जुमे की नमाज के समय दुर्गा मंदिर के सामने स्थित मस्जिद में कोई भी नमाजी नमाज पढ़ने नहीं पहुंचा. वहीं दूसरी ओर माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं दिखा. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सिहोरा थाने पहुंचकर घेराव करने लगे. घेराव के बाद कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया.

Advertisement

49 आरोपी गिरफ्तार

इधर, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर जबलपुर पुलिस ने शिकंजा कंसा है. पुलिस ने 49 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. सभी आरोपी कड़ी सुरक्षा में सिहोरा सिविल कोर्ट लाए गए, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

इसी दौरान चौराहे पर अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ फल विक्रेताओं के ठेले पलट दिए जाने की घटना सामने आई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों समुदायों के लोगों को अलग-अलग किया और हालात पर नियंत्रण पाया. फिलहाल विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने परिसर में ही नारेबाजी कर रहे हैं. क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.

सिहोरा में क्यों तनाव?

बता दें कि जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार की देर रात तनाव की स्थिति बन गई. उस समय हालात बिगड़ गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान उत्पन्न हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया. यह विवाद सिहोरा के वार्ड नंबर 5 आजाद चौक पर मंदिर में आरती के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर शुरू हुआ. जानकारी के अनुसार, आरती के दौरान एक युवक द्वारा मंदिर की ग्रिल पर चढ़कर तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई, जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई. कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लोग इकट्ठा हो गए और स्थिति हिंसक हो गई. भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

ये भी पढ़ें: नायब तहसीलदार, कलेक्टर से IAS कैडर तक: जहां मिली कमान वहां किया कमाल, जानिए प्रमोशन से IAS बने वीरेंद्र बहादुर पंचभाई की कहानी

Advertisement