Jabalpur News: शिव मंदिर में मुस्लिम युवक की आपत्तिजनक हरकत, लोगों ने की पिटाई; जानें मामला 

Jabalpur Crime News: जबलपुर के सिंगरहा मोहल्ले में घटना के बाद हिंदू संगठनों ने गढ़ा थाने पहुंचकर विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहम्मद रिजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Indecent Act at Temple in Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सिंगरहा मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल से जुड़ी आपत्तिजनक घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव है. आरोप है कि काजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जु भूरा ने शिवलिंग  और मंदिर परिसर में अशोभनीय कृत्य किया. घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और विरोध जताया.  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक मंदिर परिसर में आपत्तिजनक हरकत करने के बाद लेटा हुआ था. लोगों ने उसे  
आपत्तिजनक करते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

Advertisement

Video: दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी कुएं में गिरी, डीजे की तेज आवाज से बिदक गई थी, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

थाने पहुंचकर जताया विरोध 

घटना के बाद हिंदू संगठनों ने गढ़ा थाने पहुंचकर विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहम्मद रिजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे. 

Neemuch Constable Suicide: जहर खिलाया या खाया, पत्नी का सवाल, वो महिला कौन जो ले गई 'नोट'? SP बोले- कांस्टेबल को 4 सजाएं मिली थीं 

भक्त करेंगे शुद्धिकरण कार्यक्रम 

मंदिर प्रबंधन और स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसर में शुद्धिकरण कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे.  

Advertisement

प्रिंस की हत्या कर, पत्नी तुलसी को ले गया शोएब...6 महीने बाद मिली खोपड़ी; मर्डर की खौफनाक कहानी