MP: जबलपुर में साड़ी महोत्सव... हजारों महिलाओं ने परंपरा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

MP Saree Mahotsav: मध्य प्रदेश के जबलपुर में साड़ी महोत्सव का आयोजन हुआ. जिसमें हजारों महिलाएं परंपरागत पोशाक में पहुंची. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सड़कों पर रविवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब हजारों महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर पहुंची और भारतीय परंपरा ,सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मनाया. इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी परंपरागत पोशाक साड़ी के महत्व को समझाना और यह संदेश देना था कि साड़ी किसी भी कार्य में बाधा नहीं बल्कि आत्मविश्वास और गौरव का प्रतीक है.

सांस्कृतिक रैली का हुआ आयोजन

रविवार को विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक वर्गों की महिलाएं एक साथ आईं और पूरे जोश के साथ इस सांस्कृतिक रैली में भाग लिया. आयोजन समिति ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना है कि वे कम से कम एक दिन अपनी व्यस्त जिंदगी की चिंता छोड़कर खुद के लिए जिएं और अपनी परंपरा का सम्मान करें.

Advertisement

ऊर्जा संस्था की अध्यक्षता अर्चना दीक्षित  ने इस कार्यक्रम के विषय में NDTV को बताया कि  "यह आयोजन महिलाओं की स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का एक बेहतरीन तरीका है. साड़ी न केवल भारतीय परंपरा की पहचान है, बल्कि यह हर महिला की गरिमा और आत्मविश्वास को भी दर्शाती है."

आयोजनों को देंगे बढ़ावा

महिलाओं ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, फोटो सेशन कराए और आत्मनिर्भरता व आत्मसम्मान के संदेश को बढ़ावा दिया. आयोजकों ने बताया कि वे भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देंगे ताकि समाज में महिलाओं को उनके परंपरागत परिधान और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़कर एक नई सोच विकसित की जा सके.

ये भी पढ़ें  Panchayat Election: दंतेवाड़ा की 21 पंचायतों में निर्विरोध चुन लिए गए सरपंच, कहीं नक्सलियों का खौफ तो कहीं बनी सहमति

ये भी पढ़ें निकाय चुनाव: कांग्रेस के खिलाफ BJP ने जारी किया आरोप पत्र, 15 बिंदुओं पर लिखी ये बात

ये भी पढ़ें Election: : BJP की बड़ी कार्रवाई... 89 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, देखें नाम 

Advertisement

Topics mentioned in this article