Jabalpur Bargi Dam Cruise: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस और तकनीक की मिसाल पेश की है. सेना की मुस्तैदी की वजह से ही कई पर्यटक मौत को मात देने में सफल रहे. जब प्रशासन के संसाधन कम पड़ने लगे, तब आर्मी ने मोर्चा संभाला और रातों-रात वह कारनामा कर दिखाया जिसकी कल्पना कठिन थी. जिस दुर्गम रास्ते से मोटरसाइकिल का गुजरना मुश्किल था, वहां सेना ने भारी-भरकम मशीनों के लिए सड़क बना डाली.
बरगी डैम क्रूज हादसे की ग्राउंड रिपोर्ट
एनडीटीवी रिपोर्टर संजीव चौधरी की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, बरगी डैम क्रूज हादसा 30 अप्रैल 2026 की शाम करीब छह बजे हुआ. रिकॉर्ड के अनुसार, क्रूज में सवारी के लिए 29 पर्यटकों के टिकट कटे थे और 2 चालक दल के सदस्य सवार थे. हालांकि, इनके अलावा 6 साल से कम उम्र के कई बच्चे भी सवार थे, जिनका टिकट अनिवार्य नहीं था.
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, हादसे में 9 पर्यटकों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 को सुरक्षित बचा लिया गया है. चूंकि बच्चों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि कुल प्रभावितों की संख्या बढ़ सकती है.
jabalpur bargi dam cruise accident army rescue operation inside story
अदम्य साहस की मिसाल: 500 मीटर का रास्ता और भारी मशीनें
जबलपुर जिला प्रशासन के संसाधन कम पड़े तो सेना ने कमान संभाली. आगरा से आए सेना के गोताखोरों और रेस्क्यू ऑपरेशन विशेषज्ञों ने चट्टानों के बीच जेसीबी और मोरम की मदद से रातों-रात करीब 500 मीटर का कच्चा रास्ता (सड़क) तैयार किया. यह रास्ता इसलिए जरूरी था ताकि भारी मशीनों को पानी के उस हिस्से तक ले जाया जा सके जहां क्रूज फंसा हुआ था.
jabalpur bargi dam cruise accident army rescue operation inside story
रेस्क्यू ऑपरेशन में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
हादसा जबलपुर मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के बैकवाटर में स्थित खमरिया टापू के पास हुआ. खराब मौसम के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया. टापू के आसपास का इलाका ऊबड़-खाबड़ और दुर्गम था, जिसके कारण रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना असंभव लग रहा था.
jabalpur bargi dam cruise accident army rescue operation inside story
जबलपुर जिला प्रशासन के अनुरोध पर भारतीय सेना की गोताखोर टीमों को आगरा से बुलाया गया. सेना की टीम तीन ट्रकों में रेस्क्यू का सामान लेकर पहुंची, जिसमें अंडरवाटर ड्रोन, गैस कटर और अन्य आधुनिक उपकरण शामिल थे. 200 से 600 मीटर गहरे पानी और बड़े पत्थरों की बाधा को पार करते हुए सेना ने शुक्रवार को क्रूज को पानी से बाहर निकाल लिया.
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
सेवाएं समाप्त: क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र.
निलंबन: होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी.
जांच: रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच के आदेश.
वीडियो से खुली लापरवाही की पोल
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो लापरवाही की पूरी कहानी बयां कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटक बिना 'लाइफ जैकेट' के सवारी का आनंद ले रहे थे. जीवित बचे पर्यटकों ने पुष्टि की है कि जब मौसम खराब हुआ और क्रूज में पानी भरने लगा, तब आनन-फानन में लाइफ जैकेट बांटी गईं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
List of Survivors of the Bargi Dam Cruise Accident
1. बरगी डैम क्रूज दुर्घटना में जीवित बचे व्यक्तियों की सूची
- राखी सोनी (35, महिला), पति- राजेन्द्र सोनी, जबलपुर
- विक्की सोनी (विकास) (45, पुरुष), पिता- विनोद सोनी, जबलपुर
- समृद्धि सोनी (18, महिला), पिता- राजेश सोनी, जबलपुर
- इनिया (12, महिला), घर पहुँच गए
- आराध्या सोनी (12, महिला), पिता- राजेश सोनी, जबलपुर
- मोहित नामदेव (23, पुरुष), पिता- दीनदयाल नामदेव, जबलपुर
- महेश पटेल (पुरुष), पिता- करोड़ीलाल
- छोटे लाल गौड़ (38, पुरुष), पिता- प्रकाश गौड़
- अनामिका सोनी (47, महिला), पति- राजेश सोनी, जबलपुर
- रियाज हुसैन (72, पुरुष), पिता- मुक्तार हुसैन, जबलपुर
- के पुवीथारन (10, पुरुष), पिता- कामराज, घर पहुँच गए
- मनोज श्रीवास (40, पुरुष), पिता- दयाशंकर, घर पहुँच गए
- अंशिका श्रीवास (13, महिला), पिता- मनोज श्रीवास
- तनिष्क श्रीवास (11, पुरुष), पिता- मनोज श्रीवास
- तनिष्का श्रीवास (10, महिला), पिता- मनोज श्रीवास
- कियान वर्मा (4, पुरुष), पिता- रोशन वर्मा, घर पहुँच गए
- रोशन आनंद वर्मा (पुरुष), घर पहुँच गए
- सरिता वर्मा (40, महिला), पति- सुनील वर्मा, घर पहुँच गए
- वृन्दा (10, महिला), पिता- रोशन वर्मा, घर पहुँच गए
- मंजू खड़गा (महिला), काठमांडू
- जफर (13, पुरुष), अधारताल
- जुलियस मैसी (66, पुरुष), पिता- प्रतील मैसी, न्यू दिल्ली
- सिया मैसी (महिला)
- करन वर्मा (पुरुष), पिता- सुनील वर्मा
Bargi Dam Cruise Accident Jabalpur MP rescue operation update
2. बरगी डैम क्रूज दुर्घटना में मृतकों की सूची
- नीतू सोनी (43, महिला), पति- कृष्णा सोनी, जबलपुर
- सौभाग्यम अलागन (42, महिला), पति- परिमल अलागन, तमिलनाडु
- मधुर मैसी (62, महिला), पति- जूलियस मैसी, न्यू दिल्ली
- काकुलाझी (38, महिला), पति- कामराज, खमरिया
- रेशमा सैय्यद (66, महिला)
- शमीम नकवी (66, महिला)
List of Persons Missing in the Bargi Dam Cruise Accident
3. बरगी डैम क्रूज दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की सूची
- तमिल (5, पुरुष), पिता- कामराज
- बिराज सोनी (6, पुरुष)
- मयूरम (9, पुरुष)
- पूनम थापा (7, महिला)
- ज्योति श्रीवास (34, महिला), पति- मनोज श्रीवास
- त्रिशान/जहान (4, पुरुष), पिता- प्रदीप मैसी
- प्रदीप मैसी (पुरुष)
- मरिना मैसी (महिला), पिता- प्रदीप मैसी
- कामराज (पुरुष)
यह भी पढ़ें- मेरी आंखों के सामने पत्नी...जबलपुर क्रूज हादसे में जिंदा बचे शख्स ने बताया उस खौफनाक पल क्या कुछ हुआ?
यह भी पढ़ें - मैंने पापा का हाथ पकड़ा, मम्मी-भाई डूबे, नानी की मौत... जबलपुर क्रूज हादसे में अपनों को खोने वाली बच्ची का दर्द
यह भी पढ़ें - गम और आंसुओं का सैलाब.. जबलपुर बोट हादसे में इस रोती लड़की की तस्वीर झकझोर रही है
यह भी पढ़ें - मां के सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव, जबलपुर क्रूज हादसे की ये कहानी कलेजा चीर देगी
यह भी पढ़ें- जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा एक्शन, CM ने बोट क्लब मैनेजर को किया निलंबित, पायलट समेत पांच पर गिरी गाज
यह भी पढ़ें- इजरायली महिला सविता बनीं फरिश्ता? 9 मौतों के बाद सामने आया बरगी डैम में क्रूज पलटने से पहले का VIDEO