Strange Theft Women Undergarments Stolen: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी से एक बेहद अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है. इससे इलाके के लोग हैरान हैं. यह घटना एक चोर से जुड़ी हुई है जो सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी कर रहा है. इस चोरी की वारदात का एक सीसीटवी फुटेज भी समाने आया है, जिसमें आरोपी चोरी करते देखा जा रहा है. पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, आमतौर में चोर सोना-चांदी, नकदी या कीमती सामान चोरी करते हैं. लेकिन इटारसी के राज टॉकीज के पास स्थित एक घर से चोरी महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी कर लिए. यह घटना मंगलवार 7 मार्च तड़के चार बजे की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक तेजी से घर के पास आता है और फिर मौका पाकर घर के बाहर बाउंड्री वॉल पर चढ़ जाता है. इसके बाद वह बेहद सावधानी से रस्सी पर सूख रहे कपड़ों में से महिलाओं के अंडरगारमेंट उठाता है और मौके से फरार हो जाता है. जब तक घर के लोग बाहर निकलते तब तक वह भाग जाता है. घटना के बाद परिवार ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो वे ही नहीं आसपास के लोग भी हैरान रह गए है.
परिवार ने पुलिस को दी सूचना
पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत थाना प्रभारी को कॉल कर दी है. उनका कहना है कि लिखति शिकायत देकर आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज भी कराएंगे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है.