देशभर में गैस की किल्लत के बीच, यहां ट्यूबवेल से निकलने लगा गैस

Burning Gas well in madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के बंडा नगर में एक निजी बोरवेल से ज्वलनशील गैस निकलने और उसमें आग लगने की घटना सामने आई है. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि,प समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. यह घटना नगर के वार्ड क्रमांक 11 में राधे आश्रम के पास हुई बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
देशभर में गैस की किल्लत के बीच, यहां ट्यूबवेल से निकलने लगा गैस
Honey Dubey

ईरान-अमेरिका-इजरायल की बीच जारी युद्ध के बीच देश में गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है. हालात ये है कि सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

दरअसल, मध्य प्रदेश के बंडा नगर में एक निजी बोरवेल से ज्वलनशील गैस निकलने और उसमें आग लगने की घटना सामने आई है. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि,प समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. यह घटना नगर के वार्ड क्रमांक 11 में राधे आश्रम के पास हुई बताई जा रही है.

Advertisement

हाल ही में खुदवाया गया था निजी बोरवेल

जानकारी के अनुसार वार्ड 11 में एक निजी बोरवेल हाल ही में खुदवाया गया था. शनिवार को अचानक बोरवेल से तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया. कुछ ही देर बाद यह गैस किसी तरह आग के संपर्क में आ गई, जिसके बाद बोरवेल के पास आग की लपटें उठने लगीं. अचानक आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई और लोग मौके से दूर हटने लगे.

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद शाम करीब सात बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

स्थानीय लोगों के मुताबिक बंडा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले भी कई बार हैंडपंप और बोरवेल से गैस रिसाव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन घटनाओं के कारण इलाके के लोगों में हमेशा डर और चिंता का माहौल बना रहता है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: टोल नाके पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी! कार चालक को गाड़ी से निकालकर पीटा

घटना के बाद प्रशासन भी मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है. अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बोरवेल से किस प्रकार की गैस का रिसाव हुआ और इसके पीछे क्या कारण हो सकता है. फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  VIDEO: टोल नाके पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी! कार चालक को गाड़ी से निकालकर पीटा