विज्ञापन

IPS मोनिका शुक्ला कौन, जिन्होंने 57 की उम्र में लगाई जान की बाज़ी! भोपाल की 'लेडी सिंघम' का VIDEO वायरल

भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान उग्र भीड़ स्कूल बस आगे बढ़ाने लगी, तो 57 वर्षीय IPS मोनिका शुक्ला अकेले ढाल बनकर बस के सामने खड़ी हो गईं. रिटायरमेंट के करीब जान की बाज़ी लगाने वाली मध्य प्रदेश पुलिस की इस 'लेडी सिंघम' का वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए जांबाज़ अफ़सर की कहानी.

IPS मोनिका शुक्ला कौन, जिन्होंने 57 की उम्र में लगाई जान की बाज़ी! भोपाल की 'लेडी सिंघम' का VIDEO वायरल
ips monika Shukla bhopal mp police lady singham viral video farmer protest 
NDTV

IPS Monika Shukla Bhopal: सरकारी नौकरी में अक्सर रिटायरमेंट करीब आते ही अधिकारियों की सख्ती और तेवर ढीले पड़ते देखे जाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी मोनिका शुक्ला इस बात को गलत साबित करती हैं. 57 साल की उम्र में, जब लोग सुरक्षित कार्यकाल पूरा करने की सोचते हैं, तब इस निडर महिला अफसर ने भोपाल की सड़कों पर अपनी जान की बाज़ी लगा दी. बेकाबू बस को रोकने के ल‍िए सीना तानकर खड़ी हो गईं. 

दरअसल, 30 जुलाई 2026 को भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो गए. स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों की भीड़ तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर एक स्कूल बस को आगे बढ़ाने लगी. ऐसे में आईपीएस मोनिका शुक्ला ने बिना अपनी जान की परवाह किए अकेले उस बस के सामने ढाल बनकर मोर्चा संभाल लिया. 

ips monika Shukla bhopal mp police

ips monika Shukla bhopal mp police lady singham viral video farmer protest 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला आईपीएस अधिकारी के इस अद्भुत हौसले और मुस्तैदी के आगे प्रदर्शनकारी बस को आगे नहीं बढ़ा सके. अगर वह समय पर सामने न आतीं, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था और उनकी अपनी जान भी जोखिम में पड़ सकती थी. 57 की उम्र में दिखाए गए उनके इस अदम्य साहस और 'लेडी सिंघम' वाले जज़्बे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और हर तरफ उनकी कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ हो रही है. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश पुलिस की इस जांबाज़ IPS अधिकारी की पूरी कहानी. 

कौन हैं आईपीएस मोनिका शुक्ला?

  • मध्य प्रदेश पुलिस में डीआईजी (DIG) रैंक की अधिकारी मोनिका शुक्ला मूल रूप से मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उनके पास एमएससी की डिग्री है.
  • 25 जनवरी 1969 को जन्मीं मोनिका शुक्ला 8 सितंबर 2025 से एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम एंड हेडक्वार्टर), भोपाल (अर्बन) के पद पर तैनात हैं.
  • उन्होंने वर्ष 1994 में करीब 25 साल की उम्र में मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) जॉइन की थी. वर्ष 2009 में पदोन्नत (Promote) होकर वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी बनीं. वर्ष 2026 में उनकी उम्र लगभग 57 वर्ष है और कुछ ही सालों बाद उनका रिटायरमेंट है.
  • आईपीएस मोनिका शुक्ला का विवाह शशिकांत शुक्ला से हुआ है. शशिकांत शुक्ला भी मध्य प्रदेश शासन में वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. 
ips monika Shukla bhopal

ips monika Shukla bhopal mp police lady singham viral video farmer protest 

कई जिलों में संभाल चुकी हैं एसपी की कमान

  • मध्य प्रदेश पुलिस में आईपीएस मोनिका शुक्ला का कार्यकाल बेहद शानदार रहा है. वह क्राइम ब्रांच से लेकर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में एसपी (पुलिस अधीक्षक) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.
  • वर्ष 2006-07 में उन्होंने भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) के रूप में जिम्मेदारी संभाली और यातायात व्यवस्था की कमान भी सुचारू रूप से संभाली.
  • आईपीएस में प्रमोशन के बाद वह रायसेन, शाजापुर और विदिशा जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर पदस्थ रहीं.
  • डीआईजी के रूप मे: मोनिका शुक्ला ने भोपाल रेंज (ग्रामीण), सीहोर, राजगढ़ और विदिशा जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
  • वर्ष 2023 में उन्हें रतलाम रेंज का डीआईजी (DIG) नियुक्त किया गया.
  • वर्ष 2025 से वर्तमान में वह भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV

भोपाल में लंबे समय तक रहीं पदस्थ

आईपीएस मोनिका शुक्ला तीसरी बार भोपाल में पदस्थ हुई हैं. इससे पहले भी वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और डीआईजी कैडर में भोपाल में सेवाएं दे चुकी हैं. वर्तमान में उनका मूल पद डीआईजी का है, लेकिन भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के कारण वह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: जांबाज IPS मोनिका शुक्ला: किसान आंदोलन में बस के आगे ढाल बनकर खड़ी हुईं, झुकी उग्र भीड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close