इंदौर कमिश्नरेट अपनी सख्ती के साथ-साथ अपने मानवीय और संवेदनशील कार्यों के लिए भी जानी जाती है. इसी कड़ी में इंदौर पुलिस का एक बार फिर बेहद मानवीय चेहरा सामने आया है. पुलिस ने बापट चौराहे पर मूक-बधिर दिव्यांग गोविंद यादव का टी स्टॉल लगवाने में मदद की है, जिसका नाम 'इंदौरी चाय' रखा गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग गोविंद को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है.
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह अनूठी पहल की गई है. मूक-बधिर पुलिस सहायता केंद्र और तुकोगंज थाना की पहल से गोविंद को रोजगार मिला है. हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल स्टॉल निर्माण का खर्चा उठाया. पुलिस ने गोविंद को पूरी तरह आत्मनिर्भर बना दिया है.
पुलिस के इस कदम के बारे में जानकर मूक-बधिर समाज के उद्यमी भी टी स्टॉल पर पहुंच गए और हौसला बढ़ाया. इंदौर पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया है.
ये भी पढ़ें- CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने महाकाल के दरबार में लगाई हाजिरी, सावन में लिया बाबा का आशीर्वाद