विज्ञापन

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का नगर निगम पेश करेगा बजट, भागीरथपुरा केस के बाद स्वच्छ पानी पर फोकस

Indore Budget 2026: इंदौर नगर निगम का बजट आज पेश किया जाएगा, जो लगभग 8500 करोड़ रुपये का होने वाला है. पिछली बार यह बजट 8000 करोड़ रुपये का था.

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का नगर निगम पेश करेगा बजट, भागीरथपुरा केस के बाद स्वच्छ पानी पर फोकस

Indore Municipal Corporation Budget 2026: देश के सबसे स्वच्छ शहर व मध्य प्रदेश के जिले इंदौर का नगर निगम आज बजट पेश करेगा. इस बार यह बजट 8500 करोड़ रुपये का होने वाला है. पिछली बार यह बजट 8000 करोड़ का था. इस बार के बजट में स्वच्छ पानी के लिए पाइपलाइन (Water Pipeline), शहर के लिए चौड़ी सड़क और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City Project) के लिए बड़ी राशि आवंटित की जा सकती है.

खास बात ये है कि नगर निगम इस बार कोई नया टैक्स लगाने का प्रावधान नहीं ला रहा है, जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, बजट सत्र के दौरान भ्रष्टाचार और गंदे पानी की समस्या को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार भी बने हुए हैं.

डिजिटल बजट पेश करेंगे मेयर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस बार डिजिटल बजट पेश करेंगे, जिसे आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
अब देखना होगा कि इस मेगा बजट में शहर के विकास के लिए क्या बड़े ऐलान होते हैं और सियासी घमासान कितना तेज होता है.

भागीरथपुर में दूषित पानी से हुई थी कई लोगों की मौत

इंदौर के भागीरथपुर में दूषित पानी से लगभग 35 लोगों की मौत हुई थी. लोगों की जान जाने का सिलसिला 29 दिसंबर, 2025 से शुरू हुआ था, जो फरवरी 2026 तक चला. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पानी में बैक्टीरिया के फैलाव के कारण लोगों को गैस्ट्रोएंटेराइटिस और लीवर इन्फेक्शन जैसी बीमारियां हो रही हैं. यही लोगों की मौत का कारण बना है. वहीं, एमपी सरकार ने विधानसभा में कॉलरा (हैजा) और ई.कोलाई संक्रमण के कारण 20 लोगों की मौत की बात स्वीकार की है. इसके अलावा 400 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी.

ये भी पढ़ें- ग्वालियर नगर निगम की बड़ी लापरवाही, पीएम आवास वाटर टैंक में मरी मिली 5 छिपकलियां, दहशत में आया 1300 परिवार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close