विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

इंदौर नगर निगम आयुक्त के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, रिश्तेदारों से मांगे 50 हजार, जांच शुरू   

इंदौर नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंगल के नाम से ठग ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके रिश्तेदारों से 50 हजार रुपये की मांग की. जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल ने संयोगितागंज थाने में शिकायती आवेदन दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इंदौर नगर निगम आयुक्त के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, रिश्तेदारों से मांगे 50 हजार, जांच शुरू   

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. इंदौर  नगर निगम आयुक्त के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके ही रिश्तेदारों से 50 हजार रुपये की मांग की गई है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इससे पहले भी शहर के कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से फेक अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिशें सामने आ चुकी हैं.

दरअसल, इंदौर नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंगल के नाम से ठग ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके रिश्तेदारों से 50 हजार रुपये की मांग की. जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल ने संयोगितागंज थाने में लिखित आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

IAS ने की सतर्क रहने की अपील 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठग ने प्रशासनिक अधिकारी की फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर परिचितों और रिश्तेदारों से पैसों की मांग की. शक होने पर रिश्तेदारों ने निगम आयुक्त को कॉल कर जानकारी दी. गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर के पूर्व कलेक्टर और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी. नरहरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्जी प्रोफाइल बनाए जाने की जानकारी साझा कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com