Video: डॉक्टर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, हिंदू संगठनों ने बरसाए लात-घूसे, जानें मामला

Indore Crime News: आरोप है कि डॉक्टर ने युवती को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए. बाद में इन्हीं फोटो के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Indore Crime News: इंदौर जिले के महू क्षेत्र में एक डॉक्टर सईद खान पर एक हिंदू युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले युवती इलाज के लिए डॉक्टर के क्लीनिक पहुंची थी, जहां आरोपी ने उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया.

आरोप है कि डॉक्टर ने युवती को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए. बाद में इन्हीं फोटो के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल करता रहा. परेशान होकर पीड़िता ने हिंदू संगठनों से मदद मांगी. 

Advertisement

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू 

सोमवार को संगठन के लोगों ने आरोपी डॉक्टर को बेल्मोर रिसोर्ट से पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

हत्या के बाद डॉक्टर ने पत्नी को कार में जलाया, पड़ोस में रहने वाली लड़की से अवैध संबंध, पुलिस का खुलासा

परिजनों ने किया चक्काजाम  

इधर, घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने इंदौर-महू रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास जुटकर चक्काजाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर लोगों ने शांत किया. पुलिस ने लोगों को जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.