Madhya Pradesh News: इंदौर की जिला जेल (Indore Jail) जो शहर का अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, अब बदमाशों के लिए रील शूटिंग स्पॉट बनती नजर आ रही है. जेल की चौखट और परिसर के बाहर खड़े होकर कुछ युवकों ने रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि संबंधित बदमाशों ने जिला जेल परिसर के पास वीडियो शूट किया, जबकि नियमों के मुताबिक इस क्षेत्र में बिना अनुमति फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके बावजूद रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दी गई, जो अब तेजी से वायरल हो रही है.
रील बनाने वालों को पहचानने में जुटी पुलिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल जांच में जुट गई है. वीडियो पोस्ट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि रील कब और कैसे बनाई गई.
सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह सुरक्षा में चूक तो नहीं है. जिला जेल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गतिविधि प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें- खौफनाक VIDEO! 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला, भोपाल के स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र को किया अधमरा