कलेक्ट्रेट परिसर में शख्स ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

MP News: इंदौर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया. मोहम्मद समीर नाम के शख्स ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने पैसों की लेनदेन और पिछले दो सालों से कार्रवाई न होने के कारण आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनके हाथ से माचिस छीनकर मामले को शांत किया. 

कलेक्टर ऑफिस पहुंचे मोहम्मद समीर का कहना है कि पैसों की लेनदेन से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया. पिछले दो सालों से पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, इंदौर एसपी ऑफिस और खजराना थाना के चक्कर काट कर वह परेशान हो चुके थे. मकान बनाने वाले इंजीनियर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि मकान बनाकर बेचा जाएगा और उसमें प्राप्त राशि उन्हें भी दी जाएगी.

Advertisement

कई सालों से काट रहे पुलिस के चक्कर

हालांकि इस दौरान समीर से 9,50,000 लेकर 50,000 हर महीने लौटने का वादा किया था लेकिन आज तक पैसे नहीं लौटाए. जिसकी शिकायत लेकर पिछले कई सालों से वह पुलिस के चक्कर काट रहे हैं.

आगे मोहम्मद समीर ने आरोप लगाया की उनके पास सारे सबूत होने के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. 

ये भी पढ़े: सिंगल हैंडेड सिक्स और चौके पर चौके... 11 गेंद में पलटा मैच, ऐसे MS धोनी-दूबे ने तोड़ा CSK की हार का चक्रव्यूह

Topics mentioned in this article