विज्ञापन

इंदौर: नक्शा सुधार में अनदेखी, कलेक्टर ने SDM ओमनारायण बड़कुल को थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

Indore News: नोटिस में कहा गया है अधिकारी को नक्शा सुधार प्रक्रिया की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने नियमों की अनदेखी की. कलेक्टर ने एसडीएम को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा है.

इंदौर: नक्शा सुधार में अनदेखी, कलेक्टर ने SDM ओमनारायण बड़कुल को थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

SDM Omnarayan Badkul Notice: इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में नक्शा सुधार में अनदेखी करने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्कालीन एसडीएम ओमनारायण बड़कुल को कारण बताओ नोटिस थमाया है और सात दिन में जवाब मांगा है. यह कार्रवाई खसरा और नक्शा संशोधन को लेकर शासकीय कार्य में नियमों की घोर उल्लंघन करने पर हुई है. अधिवक्ता अतुल यादव की शिकायत पर हुई जांच में पाया कि संबंधित अधिकारी ने मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 के प्रावधानों की अनदेखी करते हुए आदेश पारित किया.

कलेक्टर की अनुमति के बिना नक्शा में किया गया संशोधन

मामला ग्राम अरंडिया की जमीन से जुड़ा है. आवेदिका सुरजीत कौर ने ग्राम अरंडिया में भूमि के नक्शा संशोधन को लेकर आवेदन लगाया था. नोटिस में कहा गया है कि आवेदिका सुरजीत कौर ने 1007 खातीवाला टैंक द्वारा ग्राम अरंडिया तहसील कनाड़िया में उनके स्वामित्व व अधिपत्य की भूमि सर्वे नंबर 208/2/1/2/1, 208/2/1/2/2 कुल रकबा 0.364 है. जिसका रिकॉर्ड खसरे में सही है, लेकिन नक्शे में खसरा गलती से 208/2/3 चढ़ा दिया गया है, जो कि गलत है. इसमें सुधार के लिए आवेदक ने नक्शा संशोधन के लिए आवेदन लगाया गया था. 

 

जांच में सामने आया कि गलती पांच वर्ष पुरानी थी... ऐसे सुधार से पहले कलेक्टर की अनुमति आवश्यक होती है. बावजूद इसके एसडीएम ने बिना अनुमति नक्शा संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए 23 जनवरी 2026 को आदेश पारित कर दिया.

एसडीएम को भेजा नोटिस

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिकारी को इस प्रक्रिया की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने नियमों की अवहेलना की. कलेक्टर ने एसडीएम  से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई कर प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा जाएगा.

बता दें कि सीएम के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस के तहत शासकीय कार्य में लापरवाही मिलने पर कुछ दिनों पहले ही कलेक्टर ने कनाड़िया से एडीएम को हटाया था. 

ये भी पढ़ें: सख्त तेवर में दिखीं IAS सौम्या मिश्रा, सहायक कलेक्टर के पद पर जॉइन करते ही औचक निरीक्षण किया, जिम्मेदारों पर गिरी गाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com