भारत T20 का बादशाह, Final में न्यूजीलैंड को रौंदा, जश्न की तस्वीरें और वीडियो, आतिशबाजी से गूंजे शहर 

IND vs NZ Final LIVE Score, ICC Men's T20 World Cup Today Match Updates: भारत ने T20 World Cup के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ICC Men's T20 World Cup IND vs NZ Final Match: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने 19 ओवर में  96 रन से जीत दर्ज की है. इसी के साथ भारतीय टीम तीन बार T20 World Cup जीतने वाली पहले टीम बन गई है, साथ ही लगातार दो बार T20 World Cup जीतने और अपने घर में जीत दर्ज करने वाली भी पहली टीम बन गई. इस जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है. मध्य प्रदेशऔर छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल है. राजधानी रायपुर, भोपाल इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत ज्यादातर जिलों में टीम इंडिया की जीत पर जमकर आतिशबाजी की गई. देखिए टीम इंडियां के जश्न की तस्वीरें और वीडियो...  

संजू और अभिषेक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 

Sanju Samson and Abhishek Sharma: फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने कमाल कर दिया. दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए 98 रन की सबसे बड़ी साझेदारी कर अपने नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की. इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल और शाहजैब हसन के नाम दर्ज था. दोनों ने 2009 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की थी. इस रिकॉर्ड को संजू और अभिषेक ने तोड़ दिया है.