विज्ञापन

India AI Impact Summit: गूगल के स्टॉल पर CM मोहन यादव ने थामा बल्ला; NDTV से AI क्रिकेट कोच तकनीक पर ये कहा

India AI Impact Summit CM Mohan Yadav: इस कार्यक्रम के दौरान राज्य में एआई के उपयोग से विकास की रफ्तार बढ़ाने पर होगी चर्चा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 फरवरी, शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट‑2026 में शामिल होंगे. वे उच्च‑स्तरीय पैनल चर्चा में हिस्सा लेंगे, जिसमें इन मुद्दों पर विचार किया जाएगा:

India AI Impact Summit: गूगल के स्टॉल पर CM मोहन यादव ने थामा बल्ला; NDTV से AI क्रिकेट कोच तकनीक पर ये कहा

India AI Impact Summit: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट‑2026 में जाने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को गूगल के स्टॉल पर पहुंचकर कंपनी की नई “AI Cricket Coach” टेक्नोलॉजी को टेस्ट किया. मुख्यमंत्री ने गूगल के विशेष रूप से तैयार किए गए enclosure में जाकर खुद बल्लेबाज़ी की और एआई आधारित कोचिंग सिस्टम का अनुभव लिया. NDTV से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक क्रिकेट सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाती है. “Google की नई टेक्नोलॉजी की मदद से आप बिना कोच की सहायता के क्रिकेट खेलना सीख सकते हैं. यह अच्छी तकनीक है और इससे क्रिकेट का विस्तार हो सकता है.”

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट‑2026 में CM का ऐसा है प्रोग्राम

इस कार्यक्रम के दौरान राज्य में एआई के उपयोग से विकास की रफ्तार बढ़ाने पर होगी चर्चा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 फरवरी, शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट‑2026 में शामिल होंगे. वे उच्च‑स्तरीय पैनल चर्चा में हिस्सा लेंगे, जिसमें इन मुद्दों पर विचार किया जाएगा:

  • राज्य स्तर पर एआई के उपयोग से आर्थिक विकास को गति देना
  • डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाना
  • मजबूत तकनीकी और डेटा संरचना विकसित करना

ग्लोबल टेक कंपनियों से वन‑टू‑वन बैठकें

सेमीकंडक्टर, क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई मॉडलिंग पर बातचीत होगी. समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ वन‑टू‑वन बैठकें भी करेंगे. इन बैठकों में कई महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे जैसे :

  • एडवांस्ड सेमीकंडक्टर एक्सीलरेशन
  • क्लाउड कंप्यूटिंग और बड़े डेटा सेंटर
  • साइबर सुरक्षा संरचना
  • सॉवरेन एआई मॉडलिंग
  • जनरेटिव एआई का एकीकरण

मुख्यमंत्री टियर‑2 शहरों से उभर रहे स्टार्ट‑अप फाउंडर्स से भी मुलाकात करेंगे और उनके एआई‑आधारित नवाचारों के बारे में जानकारी लेंगे.

समिट में मध्यप्रदेश पेवेलियन आकर्षण का केंद्र

“AI Enabled Governance for an Empowered भारत” थीम पर प्रदर्शनी समिट के हॉल‑4, प्रथम तल पर बूथ 4F‑32 और 4F‑34 में मध्यप्रदेश का पेवेलियन लगाया गया है, जिसकी थीम है “AI Enabled Governance for an Empowered भारत”. इस पेवेलियन में 14 एआई स्टार्ट‑अप्स, IIT इंदौर, IITI दृष्टि CPS फाउंडेशन और राज्य के 4 प्रमुख सरकारी विभाग शामिल हैं. पेवलियन में वे एआई समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं जिन्हें शासन व्यवस्था में धरातल पर लागू किया जा चुका है. जैसे पारदर्शिता बढ़ाने वाले टूल, समय पर सेवाएं प्रदान करने वाले मॉडल और निर्णय लेने में मददगार एआई सिस्टम. प्रदर्शनी का उद्देश्य यह दिखाना है कि मध्यप्रदेश शासन एआई को प्रशासन में किस तरह योजनाबद्ध और लक्ष्य‑आधारित तरीके से समाहित कर रहा है.

यह भी पढ़ें : India AI Summit 2026: Delhi AI समिट में पहुंचे CM Mohan Yadav, Technology Companies से करेंगे चर्चा

यह भी पढ़ें : मैहर में कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में आग; यातायात प्रभारी झुलसे, SP ने कहा कार्रवाई करेंगे

यह भी पढ़ें : Khajuraho Dance Festival 2026: आज से 52वां खजुराहो नृत्य समारोह शुरू; जानिए क्या कुछ होगा खास

यह भी पढ़ें : Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर-मस्जिद तनाव; पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, जानिए पूरा मामला

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close