शोध, प्रयोग और नई खोज करनी है? IAT 2026 के लिए करें आवेदन, 7 जून को परीक्षा; IISER के सात संस्थानों में मिलेगा एडमिशन

IISER Admission 2026: विज्ञान और शोध के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए IAT 2026 (Science Entrance Exam) एक महत्वपूर्ण अवसर है. यहां चयनित छात्रों को Research, Training और Higher Science Education का मौका मिलेगा. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 मार्च 2026 (Registration Start Date) से शुरू हो चुकी है, जो 13 अप्रैल तक जारी रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

IISER Admission 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 (Academic Session 2026-27) में देश के सभी IISER कैंपस के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए यह परीक्षा अनिवार्य होगी. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 मार्च 2026 (Registration Start Date) से शुरू हो चुके हैं, जो 13 अप्रैल तक जारी रहेंगे. परीक्षा 7 जून 2026 (Exam Date) को आयोजित की जाएगी.

विज्ञान में पढ़ाई करने के इच्छुक उम्मीदवार इस एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test) के जरिए देश के सात आईआईएसईआर संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं. इनमें आईआईएसईआर भोपाल (IISER Bhopal), आईआईएसईआर बरहामपुर (IISER Berhampur), आईआईएसईआर कोलकाता (IISER Kolkata), आईआईएसईआर मोहाली (IISER Mohali), आईआईएसईआर पुणे (IISER Pune), आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम (IISER Thiruvananthapuram) और आईआईएसईआर तिरुपति (IISER Tirupati) शामिल हैं.

शोध, प्रयोग और नई खोज 

आईआईएसईआर भोपाल (IISER Bhopal) के निदेशक प्रो. गोवर्धन दास (Prof. Govardhan Das) ने बताया कि IAT 2026 केवल एक प्रवेश परीक्षा नहीं बल्कि IISER के डायनामिक रिसर्च इकोसिस्टम (Dynamic Research Ecosystem) में प्रवेश का माध्यम है. विज्ञान और शोध के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए IAT 2026 (Science Entrance Exam) एक महत्वपूर्ण अवसर है. यहां चयनित छात्रों को Research, Training और Higher Science Education का मौका मिलेगा.

आवेदन के लिए योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

IAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं (Class 12th) या समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय से पास होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों के न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (Minimum 60% Marks) होने चाहिए, जबकि SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत रखी गई है. उम्मीदवारों ने बायोलॉजी (Biology), केमिस्ट्री (Chemistry), मैथमेटिक्स (Mathematics) और फिजिक्स (Physics) में से कम से कम तीन विषय पढ़े हों.

Advertisement

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) https://www.iiseradmission.in/ पर जाकर IAT 2026 Registration कर सकते हैं.
  • वेबसाइट पर जाकर Apply for IAT-2026 विकल्प चुनें.
  • रजिस्ट्रेशन कर User ID और Password प्राप्त करें.
  • आवश्यक Documents Upload करें और Application Fee Payment कर आवेदन पूरा करें.
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा, इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.

कब क्या होगा (Important Dates)

  • 5 मार्च 2026 – एप्लीकेशन पोर्टल शुरू (Application Start)
  • 13 अप्रैल 2026 – आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)
  • 16-18 अप्रैल 2026 – आवेदन फॉर्म करेक्शन (Form Correction Window)
  • 24 मई 2026 – एडमिट कार्ड जारी (Admit Card Release)
  • 7 जून 2026 – IAT 2026 परीक्षा (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)