विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2023

Chhindwara में गणेश प्रतिमा की झांकी का ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकराया, 2 की मौत, 1 घायल

कोतवाली टीआई के मुताबिक मृतकों में तारा कॉलोनी निवासी संजय चौरे (22) और राहुल ठाकुर (30) की मौत हो गई. वहीं पातालेश्वर निवासी मोनू (30) बुरी तरह से घायल हो गया. मोनू का अस्पताल में इलाज जारी है.

Chhindwara में गणेश प्रतिमा की झांकी का ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकराया, 2 की मौत, 1 घायल
प्रतीकात्मक फोटो

Chhindwara News: छिंदवाड़ा की तारा कालोनी में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान चल समारोह में शामिल ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई. कोतवाली टीआई के मुताबिक मृतकों में तारा कॉलोनी निवासी संजय चौरे (22) और राहुल ठाकुर (30) की मौत हो गई. वहीं पातालेश्वर निवासी मोनू (30) बुरी तरह से घायल हो गया. मोनू का अस्पताल में इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें- Bilaspur : 20 करोड़ की चोरी के आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत, 12 करोड़ रूपए के आभूषण बरामद

ट्रैक्टर में बनाई गई थी झांकी

तारा कॉलोनी में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान प्रतिमा की झांकी वाला ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकराया, इसके बाद झांकी में रखे लोहे की पाइप का फ्रेम में करंट फैल गया. फ्रेम से लगकर बैठे 3 लोग करंट की चपेट में आ गए.  पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की मदद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां दो युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक का उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें- Gwalior : धड़ के बाद अब मिला मानव पैर का पंजा, 2 दिन पहले नाले में मिली थी लाश, लोगों में दहशत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com