दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. दोनों युवक मंगलवार को होली खेलने घर से निकले थे, इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, प्रिंस पिता पप्पू रैकवार 18 वर्ष निवासी रनेह और मयंक पिता मुकेश दुबे 18 वर्ष मंगलवार सुबह करीब 11 बजे होली खेलने के लिए गैसाबाद की ओर निकले थे. दोपहर करीब तीन बजे गैसाबाद थाना क्षेत्र के सकोर और पुरैना गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे, जिन्हें इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.
होली की खुशियां मातम में बदली
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन हटा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें दोनों के मृत होने की जानकारी मिली. इससे होली की खुशियां मातम में बदल गईं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है.
रेत से भरे डंपर ने युवती को मारी टक्कर, कूदकर भागा चालक, फिर खंभे को तोड़कर घर में घुसा
अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही
हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि सिविल अस्पताल हटा से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. गैसाबाद पुलिस भी हटा पहुंच गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
Video: ग्वालियर-झांसी हाइवे पर ट्रक चालक का तांडव, कार को 1.5KM तक घसीटा, लोग चिल्लाते वो भगाता रहा