मध्य प्रदेश के सीएम हाउस में होली की धूम, फाग और रंगों के बीच नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Holi festival 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, भाईचारे और समरसता का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने कहा उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

'Holi Celebration in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में होली का उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में भी होली की खास रौनक देखने को मिली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा ने आम लोगों के साथ होली खेली और फाग गाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया.

सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है. उन्होंने सभी से मिलकर रंग-गुलाल लगाया और खुशियां साझा कीं. इस दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी होली के रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने लोगों के साथ मिलकर फाग गाया और जमकर गुलाल उड़ाया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पारंपरिक होली गीतों पर झूमते दिखाई दिए.

'मामा' के घर भी होली की धूम

वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भोपाल में अपने निवास, जिसे लोग यानी “मामा का घर” कहते हैं, पर आम लोगों के साथ होली मनाई. इस दौरान उन्होंने फाग गाया, लोगों को रंग-गुलाल लगाया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, भाईचारे और समरसता का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने कहा उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

Advertisement

जीतू पटवारी ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में प्रेम और विश्वास के रंग भरने का अवसर है. उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व हमारे जीवन में प्रेम, विश्वास और सद्भाव के नए रंग भर दे. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें:  रेत माफियाओं ने खेली खून की होली, युवक की पीट-पीटकर हत्या

प्रदेशभर में होली को लेकर उत्साह का माहौल है. शहरों से लेकर गांवों तक लोग रंग-गुलाल के साथ इस त्योहार को मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- रेत से भरे डंपर ने युवती को मारी टक्कर, कूदकर भागा चालक, फिर खंभे को तोड़कर घर में घुसा

Topics mentioned in this article