विज्ञापन

Ajnal River Harda: अजनाल नदी का कायाकल्प शुरू; 2.40 करोड़ की परियोजना से होंगे ये काम

Ajnal River Rejuvenation: नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया के कार्यकाल में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि अजनाल नदी का यह परिवर्तन हरदा शहर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

Ajnal River Harda: अजनाल नदी का कायाकल्प शुरू; 2.40 करोड़ की परियोजना से होंगे ये काम
Ajnal River Harda: अजनाल नदी का कायाकल्प शुरू; 2.40 करोड़ की परियोजना से होंगे ये काम

Harda Ajnal River Rejuvenation: हरदा शहर (Harda City) की जीवन रेखा कही जाने वाली अजनाल नदी (Ajnal River) अब अपने नए और आकर्षक रूप में दिखाई देने वाली है. नगर पालिका परिषद ने नदी के गहरीकरण और सौंदर्याकरण के लिए 2.40 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना पर काम शुरू कर दिया है. बरसों से बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर आसपास की बस्तियों में जलभराव, घाटों के डूबने और किनारों के कटाव की समस्याएँ सामने आती रही हैं. इन्हीं समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका ने विस्तृत योजना बनाकर भोपाल से स्वीकृति प्राप्त की थी.

900 मीटर क्षेत्र में गहरीकरण-चौड़ीकरण, बस्तियों को मिलेगा राहत

सौंदर्याकरण योजना के तहत स्टॉप डैम से बिरजाखेड़ी पंप हाउस तक लगभग 900 मीटर क्षेत्र में नदी का गहरीकरण और चौड़ीकरण किया जा रहा है. इससे बरसात में आने वाला अतिरिक्त पानी सहज रूप से बह सकेगा और निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या खत्म होगी. नदी के मोड़ों को व्यवस्थित कर जल प्रवाह को सीधा किया जाएगा, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति में भी नियंत्रण बना रहेगा. दोनों किनारों पर लोहे की जालियों और मजबूत पत्थर दीवारों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि कटाव रोका जा सके.

गुप्तेश्वर मंदिर से करबला घाट तक विकसित होगा सुरक्षित नदी तट

नगर पालिका CMO कमलेश पाटीदार के अनुसार, यह कार्य गुप्तेश्वर मंदिर से लेकर मानपुरा के करबला घाट तक किया जाएगा. इससे जतरापड़ाव, मानपुरा, कुलहरदा और खेड़ीपुरा क्षेत्र के रहवासियों को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी.
नदी किनारे एक सुव्यवस्थित सड़क भी बनाई जाएगी, जहां नागरिक सुबह-शाम टहल सकेंगे. सौंदर्य बढ़ाने के लिए दोनों तटों पर पौधारोपण किया जाएगा और पौधों की नियमित देखरेख की व्यवस्था भी की जाएगी. नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया के कार्यकाल में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि अजनाल नदी का यह परिवर्तन हरदा शहर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

यह भी पढ़ें : Water Conservation: जल संकट का देसी फॉर्मूला; कोरिया का 5% मॉडल अब पूरे भारत में लागू होने की तैयारी

यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

यह भी पढ़ें : CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; 33,018 भवन निर्माण मंजूर, 3 साल में सिर्फ 2 पूर्णता प्रमाण पत्र, TNCP भ्रष्टाचार

यह भी पढ़ें : New Train Launch: भोपाल से धनबाद व चोपन के लिए दो नई ट्रेन; CM मोहन और केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शुरुआत

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close