12वीं बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा देने से वंचित रह गए छात्र, नाराज बच्चों ने BEO दफ्तर में तालाबंदी की, जमकर धरना प्रदर्शन किया

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में आक्रोशित बच्चे और ABVP कार्यकर्ता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं धरना प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने दफ्तर में तालाबंदी कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP 12th Supplementary Exam: शिक्षा विभाग ने बोर्ड एग्जाम को किस तरह मजाक बना रखा है, इसका एक नमूना डबरा में देखने को मिला... जिसके वजह से बच्चे परीक्षा देने से वंचित रह गए. दरअसल, प्रदेश में 7 मई 2026 से 25 मई 2026 के बीच 12वीं की सप्लाइमेंट्री एग्जाम का आयोजन किया गया है. वहीं 14 मई को अकाउंट का पेपर होना था. बच्चे जब सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे तो वहां नोटिस बोर्ड पर लिखा था- 'अकाउंट का पेपर अब 21 मई को होगा.' हालांकि जब बच्चे 21 तारीख को सेंटर पर पहुंचे तो उन्हें ये बताया गया कि एग्जाम 19 मई को हो चुका है. 

अब आक्रोशित बच्चे और ABVP कार्यकर्ताओं ने आज डबरा में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दफ्तर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने दफ्तर में तालाबंदी कर दी.

Advertisement

आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता उदय प्रताप पवैया ने बताया कि 12वीं की सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षा शुरू हो चुकी है. 14 मई को अकाउन्ट का एग्जाम था. बच्चे जब सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे तो वहां उन्हें नोटिस बोर्ड पर सूचना देकर बताया कि उनका पेपर अब 21 तारीख को होगा, लेकिन जब स्टूडेंट 21 मई को पेपर देने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि पेपर तो 19 मई को ही हो चुका है. 

उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे. वहां बीईओ को बुलाया. उन्होंने कहा कि वो शाम पांच बजे तक इसका निराकरण करेंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक कुछ भी नहीं किया इसलिए हमने उनके ऑफिस पहुंकर तालेबंदी की है. छात्रों ने एलान किया है कि जब तक बच्चों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता तब तक हम धरना देंगे.

ये भी पढ़ें: NCC कैंप में 31 से ज्यादा बच्चे Heat Stroke और डिहाइड्रेशन के हुए शिकार, 4 छात्रों की हालत नाजुक, भीषण गर्मी में चल रही थी ट्रेनिंग

ये भी पढ़ें: पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, इसलिए पत्नी ने रच डाली मौत की साजिश, 2 साल बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

Advertisement
Topics mentioned in this article