विज्ञापन

ग्वालियर के स्पा सेंटर में छापा, किचन में छिपी मिली लड़कियां; ASP ने दी सलाह

सिटी सेंटर स्थित हीलिंग सैलून एंड स्पा पर पुलिस ने रविवार रात छापामारी की. पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चलने की जानकारी मिली थी.

ग्वालियर के स्पा सेंटर में छापा, किचन में छिपी मिली लड़कियां; ASP ने दी सलाह
स्पा सेंटर में पूछताछ करते महिला पुलिस अधिकारी.

ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित हीलिंग सैलून एंड स्पा पर पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की गहन जांच की, जब किचन में पहुंची तो पुलिस के डर से युवतियां किचन में छिप गईं थी. जिन्हें बाहर निकालकर पूछताछ की गई. जब रजिस्टर तो पता चला कि यह तो अपडेट नहीं हो रहा था.

दरअसल, पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चलने की जानकारी मिली थी. इसके बाद रविवार रात को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्नु बेनीवाल, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा शिखा सोनी, उप पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा, थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर और महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा पुलिस बल के साथ छापा मारने पहुंच गए.

टीम ने स्पा सेंटर पर चेकिंग की तो गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर वहां काम करने वाली लड़कियों और मैनेजर से पूछताछ की. रजिस्टर चेक किए गए तो वह सही से मेंटेन नहीं थे, जिसे ठीक करने का आदेश दिया और मैनेजर और लड़कियों को अनैतिक गतिविधियां नहीं करने के संबंध में सलाह दी गई.

ये भी पढ़ें- Katni lift Accident: लिफ्ट गिरने से 7 मजदूर घायल,  कटनी में ग्रीनको प्रोजेक्ट में हादसे से मची अफरा-तफरी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close