Student Rape Case: ग्वालियर जिले में शादी का झांसा देकर रेप करने के एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन फिर शादी से मुकर गया. पीड़िता को धोखे का एहसास हुआ तो तुरंत वह थाने पहुंच गई और रेप की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें-घोड़ी से उतारकर दबंगों ने दिव्यांग दूल्हे को घसीटा और बारातियों पर भांजी लाठियां, गांव में तैनात है अब फोर्स
2025 में पीड़िता की पहचान रेप आरोपी से हुई थी
मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का है. रेप की शिकार हुई पीड़िता शिवपुरी के करेरा की रहने वाली है. पीड़िता साल 2021 से ग्वालियर में मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2025 में उसकी पहचान आईटीएम के पीछे रहने वाले अरविंद कुशवाहा से हुई थी और मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और दोनों के बीच प्यार हो गया और इसके बाद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थी.
भरोसे में लेकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बीते 26 नवंबर को थाटीपुर क्षेत्र के गल्ला कोठार में स्थित अपने दोस्त के निवास पर पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया गया, जहां आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा करके भरोसे में लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बाद में जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ-साफ शादी से मना कर दिया.
ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन
रेप आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है
एडिशनल एसपी ग्वालियर में बताया कि रेप की शिकार हुई पीड़िता बेहद परेशान हालत में थाटीपुर थाना पहुंची थी और आपबीती सुनाई. पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद थाटीपुर थाना पुलिस की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक अरविंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें-Dogs Terror: MP में कुत्तों का आतंक, सतना में 1 आवारा कुत्ते ने 40 को काट खाया, अस्पताल में मची चीख-पुकार