बुजुर्ग मां की मौत हो गई, दिव्यांग बच्चे घर में 5 दिन शव के साथ बैठे रहे, बदबू आई तब पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

Dead Body At Home: पिछले चार-पांच दिनों से बुजुर्ग मां के शव के इर्द-गिर्द बैठे रहे बेटा-बेटी के मुंह से शोर तक नहीं निकला. पुलिस ने घर खोलकर देखा तो बुजुर्ग महिला के शव डिकंपोज्ड हो चुका था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, लेकिन रहस्य बना हुआ है कि महिला के साथ क्या हुआ, जिसका पता अब बुजुर्ग महिला के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
SON AND DAUGHTER SAT FIVE DAYS WITH ELDERLY MOTHER'S DEAD BODY

Elderly Mother's Dead Body: ग्वालियर जिले में गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके बेटे और बेटी ने मृत मां के शव के साथ करीब 4-5 दिन तक बैठ रहे. घर में हुई अनहोनी का पता पड़ोसियों को तब लगा जब घर से बदबू से आई. किसी अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर का नजारा देखा तो वह भी भौचक्की रह गई. 

पिछले 4-5 दिनों से बुजुर्ग मां के शव के इर्द-गिर्द बैठे रहे बेटा-बेटी के मुंह से शोर तक नहीं निकला. पुलिस ने घर खोलकर देखा तो बुजुर्ग महिला के शव डिकंपोज्ड हो चुका था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, लेकिन रहस्य बना हुआ है कि महिला के साथ क्या हुआ, जिसका पता अब बुजुर्ग महिला के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा.

ये भी पढ़ें-'तुम दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन बुर्के वाली ना बनो' युवा लड़कियों से धीरेंद्र शास्त्री की अपील

सुबह दूधवाले को घर से तेज बदबू आई तो पड़ोसियों को सूचना दी

मामला कोतवाली थाना के दही मंडी स्थित मदन मोहन मार्केट की है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड क्लर्क उर्मिला भदौरिया अपने बेटे अखंड प्रताप सिंह और बेटी रितु के साथ रहती थीं. बुजुर्ग महिला के पति का पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है. बताया जाता है शुक्रवार सुबह दूधवाले को घर से तेज बदबू आई तो उसने आसपास के लोगों को बुलाकर मामले की सूचना दी और पड़ोसियों ने पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

रिटायर्ड क्लर्क बुजुर्ग महिला का शव बेहद खराब अवस्था में मिला

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को घर में मिला बुजुर्ग उर्मिला भदौरिया का शव बेहद ही खराब अवस्था में मिला. शव करीब 4- 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. ग्वालियर के गोरखी स्कूल से क्लर्क पद से रिटायर हुईं मृत उर्मिला भदौरिया के पति सुरेंद्र भदौरिया की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि बेटा अखंड और बेटी रितु मानसिक रूप से कमजोर हैं, हालांकि बेटा-बेटी दोनों ही शिक्षित है.

ये भी पढ़ें-स्कूल छोड़ने जा रहे ऑटो ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप, 7 दिनों बाद डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती

Advertisement
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग उर्मिला भदौरिया की मौत कैसे हुई है. मामले पर पड़ोसियों का कहना है कि बुजुर्ग महिला के बेटा और बेटी मानसिक रूप से कमजोर थे और दोनों कम ही घर से बाहर निकला करते थे.

मानसिक रूप से कमजोर हैं मृत बुजुर्ग महिला के दोनों बेटा-बेटी

गौरतलब है जब बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर पुलिस ने महिला का शव घर के बाहर निकालना चाहा तो बेटे अखंड ने इसका विरोध किया. हालांकि बाद में समझाने-बुझाने के बाद बुजुर्ग महिला के शव को किसी तरह से बाहर निकाल गया और महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज गया. पड़ोसियों ने बताया कि दूध वाले से घटना का पता चला, वरना मामला और दिन खिंच सकता था.

ये भी पढ़ें-सिक्योरिटी गार्ड ने गोदाम में खुद डाका डाला और खुद ही कंपनी तक पहुंचाई चोरी की सूचना, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Advertisement