नाबालिग बेटी का शव माता-पिता ने सिंध नदी में फेंका, पुलिस मगरमच्छ के जबड़े से निकालकर लाई, हत्या की आशंका क्यों  

ग्वालियर में 5 दिन पहले लापता हुई नाबालिग बच्ची का शव पुलिस को मिल गया है. पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या पिता ने की है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता ने ही उसका शव नदी में फेंका था. उसका कहना है बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

ग्वालियर शहर के सिरौल थाना क्षेत्र से 5 दिन पहले लापता हुई 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का धड़ भिंड जिले में स्थित सिंध नदी में मिला. सूचना पर सिरौल थाना प्रभारी गोविंद बगौली टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब बच्ची का शव मगरमच्छ के मुंह में था. उन्होंने टीम के साथ बड़ी मुश्किल से धड़ को उनके मुंह से खींचा.

जानकारी के अनुसार, धड़ बरामद करने के बाद पुलिस ने बच्ची के पिता से पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगा. लेकिन, इस दौरान उसकी छोटी बेटी ने पुलिस को पूरी कहानी सुना दी. पता चला कि नाबालिग बच्ची पिता को घर में फांसी पर लटकी मिली थी. इसके बाद पिता और बच्ची की मां ने उसके शव को गाड़ी में रखा और उसे ले जाकर भिंड जिले में सिंध नदी में फेंक दिया. पुलिस से बचने के लिए दोनों ने उसके अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करा दी. शव बरामद करने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया.  

Advertisement

25 मई को अचानक हुई थी संध्या 

पुलिस के अुनसार, हरदौल गार्डन सिरौल कॉलोनी में रहने वाले राजेश पुत्र रामसेवक जाटव ने 25 मई को सिरौल थाने में शिकायत की थी कि उसकी 12 वर्षीय बेटी संध्या जाटव घर से लापता हो गई है. पुलिस ने संध्या के लापता होने पर उसकी अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. शुक्रवार 30 मई को पुलिस ने सिंध नदी से शव का धड़ का निचला हिस्सा बरामद कर लिया. पुलिस ने राजेश से बेटी के बारे में पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा.  

घर आए तो बेटी फंदे पर लटकी मिली 

इसके बाद पुलिस ने राजेश की छोटी बेटी से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली कहानी सुनाई. पुलिस ने बताया कि 24 मई को संध्या के लापता होने पर मां-पिता उसे तलाश कर रहे थे. दोनों रेलवे स्टेशन से तलाश करने के बाद घर लौटे तो संध्या का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. नाबालिग बेटी के फांसी लगाने के डर से माता-पिता ने फंदे से उतारकर शव सिंध नदी में फेंक दिया.  

पुलिस कर रही पूछताछ 

इस खुलासे के बाद पुलिस अब पिता, मां और उनकी छोटी बेटी से पूछताछ कर रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल का कहना है कि सिंध में मिला धड़ लापता संध्या का ही है, यह डीएनए जांच कराने के बाद ही पता लग सकेगा. जिस तरह से राजेश बेटी की मौत की कहानी सुना रहा है उससे हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

पुलिस क्यों जता रही हत्या की आशंका?   

पुलिस की जांच में सामने आया कि पिता राजेश पत्नी और छोटी बेटी को लेकर संध्या को तलाशने रेलवे स्टेशन गया था. इस दौरान उसने पत्नी और छोटी बेटी को यह कहकर वहीं पर छोड़ दिया था कि वह गाड़ी में गैस भरवाकर आ रहा है. पुलिस को संदेह है कि घर आकर उसने संध्या की हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया होगा और वापस रेलवे स्टेशन पहुंच गया. यह भी पता चला कि राजेश कि पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. इसके बाद उसने संध्या की मां से दूसरी शादी की थी. नशे का आदी राजेश बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था. पुलिस का कहना है कि संध्या की मां को वास्तव में उसकी मौत की असल वजह मालूम ही नहीं है. 
 

Advertisement
Topics mentioned in this article