विज्ञापन

लॉ छात्रा किडनैप केस में ट्विस्ट: VIDEO जारी कर बोले-'गलतफहमी दूर करने अपनी मर्जी से आए, जल्‍द लौटेंगे'

ग्वालियर के महात्मा गांधी लॉ कॉलेज से छात्रा के सनसनीखेज अपहरण का मामला झूठा निकला है. छात्रा और उसके प्रेमी जीतू तोमर ने एक वीडियो जारी कर खुलासा किया है कि वे दोनों पिछले ढाई साल से रिलेशनशिप में हैं और अपनी मर्जी से साथ गए हैं.

लॉ छात्रा किडनैप केस में ट्विस्ट: VIDEO जारी कर बोले-'गलतफहमी दूर करने अपनी मर्जी से आए, जल्‍द लौटेंगे'

MP के ग्वालियर शहर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज से बुधवार को दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज वारदात में नया मोड़ आ गया है. जिस घटना ने पूरे पुलिस महकमे और शहर में हड़कंप मचा दिया था, वह अब प्रेम प्रसंग और खुद रची गई एक कहानी नजर आ रही है.

छात्रा और उसके साथ गए युवक जीतू तोमर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर स्पष्ट किया है कि यह अपहरण नहीं, बल्कि आपसी रजामंदी से उठाया गया कदम है. उसने कहा क‍ि हम दोनों जल्‍द ही ग्‍वाल‍ियर लौट आएंगे और हम दोनों अपने-अपने घर रहेंगे.

वायरल वीड‍ियो में क्‍या कहा? 

वीडियो जारी कर युवक जीतू तोमर ने कहा कि खुशी जादौन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों पिछले ढाई साल से रिलेशनशिप में हैं. जीतू के मुताबिक पिछले एक महीने से उनके बीच कुछ गलतफहमी चल रही थी, जिसे दूर करने के लिए उसने खुशी को मिलने बुलाया था. दोनों अपनी मर्जी से साथ हैं और किसी ने किसी का अपहरण नहीं किया है. उन्होंने अपील की है कि उनके परिजनों को परेशान न किया जाए. युवक ने जल्द ही ग्वालियर वापस लौटने की बात भी कही है.

क्या था मामला?

बुधवार को कैंसर पहाड़िया स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के पास से छात्रा के अचानक गायब होने की खबर आई थी. दिनदहाड़े हुई इस घटना को अपहरण मानकर ग्‍वाल‍ियर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और घेराबंदी शुरू कर दी थी. पुलिस की अलग-अलग टीमें अभी भी जीतू तोमर और छात्रा की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं.

पुलिस की कार्रवाई जारी

भले ही दोनों ने वीडियो जारी कर अपनी रजामंदी की बात कही है, लेकिन पुलिस अभी भी इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत देख रही है. पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान दर्ज होने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही मामले की असलियत स्पष्ट होगी. फिलहाल, पुलिस टीमें दोनों की तलाश कर रही हैं. हीना खान सीएसपी ने कहा कि परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है. मामले की जांच जा रही है. 

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम वाले 'इश्क' का खौफनाक अंत: लव मैर‍िज का दबाव बनाया तो 12वीं के छात्र ने ली 10वीं की छात्रा की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com