ग्वालियर में कॉलेज के बाहर से BA LLB छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, हरकत में आई पुलिस ने की शहर में नाकाबंदी

चश्मदीदों के मुताबिक कार में से तीन युवक नीचे उतरे और खुशी को जबरन खींचकर गाड़ी के अंदर डाल लिया. छात्रा ने बचने के लिए शोर भी मचाया और "बचाओ-बचाओ" चिल्लाई भी, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गए. एक चश्मदीद राम अख्तियार गुर्जर ने बताया कि छात्रा अपनी सहेलियों के साथ थी, तभी सफेद गाड़ी से तीन लड़के उतरे. उन्होंने दीदी को घसीट कर गाड़ी में बिठाया. वह चिल्ला रही थीं, पर गाड़ी बहुत तेज भाग गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ग्वालियर में कॉलेज के बाहर से BA LLB छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण
Dev Shrimali

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों ने बुधवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, दोपहर के वक्त कम्पू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी इलाके में BA LLB सेकेंड ईयर की एक छात्रा का सरेराह अपहरण कर लिया गया, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा खुशी जादौन कॉलेज की छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ बाहर निकली थी. तभी अचानक एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी. इसके बाद कार में बैठे युवकों ने छात्र को अंदर खीच कर ले गए. चश्मदीदों के मुताबिक कार में से तीन युवक नीचे उतरे और खुशी को जबरन खींचकर गाड़ी के अंदर डाल लिया. छात्रा ने बचने के लिए शोर भी मचाया और "बचाओ-बचाओ" चिल्लाई भी, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गए. एक चश्मदीद राम अख्तियार गुर्जर ने बताया कि छात्रा अपनी सहेलियों के साथ थी, तभी सफेद गाड़ी से तीन लड़के उतरे. उन्होंने दीदी को घसीट कर गाड़ी में बिठाया. वह चिल्ला रही थीं, पर गाड़ी बहुत तेज भाग गई.

Advertisement

 शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही कम्पू थाना पुलिस सक्रिय हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने तत्काल पूरे शहर में नाकेबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है, ताकि गाड़ी का नंबर और आरोपियों की पहचान हो सके. इसके अलावा, छात्रा के परिजनों और उसके कॉलेज के दोस्तों से लगातार पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और सफेद कार की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं.

यह भी पढ़ें- 7 मई को मुंबई-आगरा हाईवे जाम; MP में कांग्रेस की नई सियासी रणनीति, किसानों के दम पर सरकार को घेरने की तैयारी

शुरुआती जांच में पुलिस इस वारदात के पीछे एकतरफा प्यार का मामला मानकर चल रही है. CSP हिना खान के मुताबिक, पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से काम कर रही है. अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है. एकतरफा प्यार सहित सभी एंगल से जांच की जा रही है. हमारी टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अब हिन्दी में पढ़िए सिविल इंजीनियरिंग, MP सरकार देगी 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि