विज्ञापन

Gwalior: स्लॉट बुक नहीं होने से किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

Gwalior Guhu Kharidi: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में काफी समस्याएं आ रही हैं. स्लॉट बुक नहीं होने से किसान काफी परेशान हैं.

Gwalior: स्लॉट बुक नहीं होने से किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

Gwalior Gehu Kharidi: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा अंचल में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है. हालांकि इस दौरान किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जिससे वो परेशान हैं. किसानों का कहना है कि पंजीकृत कृषकों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं. वहीं इससे नाराज किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर जन आंदोलन की  चेतावनी दी.

स्लॉट बुक करने में आ रही समस्या

किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय करने के लिए पंजीकृत कृषकों का स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है. इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्हें दिन और पूरी रात लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है. किसानों ने बताया कि सर्वर डाउन चला रहा, जिसके चलते स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है. इन्हीं समस्याओं को लेकर किसानों ने डबरा में जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो किसान यूनियन बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी. 

परेशान किसानों ने दी चेतावनी

किसानों का आरोप है कि पोर्टल (सर्वर) नहीं चलने के कारण तौल की गई उपज की प्रविष्टि ना होने से कृषकों को भुगतान प्राप्त करने में विलंब हो रहा है. जिससे कृषकों को आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ रह है. उनकी मांग है कि तत्काल पोर्टल में सुधार कर खरीद कार्य में प्रगति लाई जाए. किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि कृषकों का दाना दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, किन्तु उपार्जन में आ रही समस्याओं को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों के साथ बड़ा षडयंत्र और छलावा किया जा रहा है और सरकार की मंशा गेहूं खरीदने की नहीं लग रही है.

किसानों से प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी समस्याओं का तत्काल और गंभीरता से निराकरण किया जाए. साथ ही उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है. साथ ही कहा कि इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी.

ये भी पढ़ें: विवाह के बाद भोज न कराने पर दंपत्ति का सामाजिक बहिष्कार: कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, कल्याणी विवाह योजना से हुई थी शादी 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close