Madhya Pradesh News: ग्वालियर जीआरपी ने एक ऐसे चोरो के अंतर्राजयीय गैंग को पकड़ा है, जो रेल यात्रियों, खासकर महिलाओं की निशाना बनाता था. इनका काम ट्रेन पर चढ़ते समय महिला यात्रियों के गले से सोने के मंगलसूत्र उड़ाना था. पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है. साथ ही करीब 2 लाख 10 हजार रुपये की कीमत के सोने के 16 मंगलसूत्र और मोती बरामद किए हैं.
ट्रेन में चढ़ते समय देते हैं वारदात को अंजाम
जीआरपी के अनुसार, 4 मार्च को विजयपुर निवासी निशा शाक्य का मंगलसूत्र मेमू ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हो गया. इसके बाद 17 मार्च को रामस्नेही धाकड़ के साथ इसी तरह की वारदात हुई. दोनों मामलों को जोड़कर जीआरपी ने जांच शुरू की. वहीं 9 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को पकड़ा.
पकड़ा गया चार चोर
गिरफ्तार आरोपियों में इटावा के ग्राम बर्रा के रहने वाले रंजीत उर्फ रिंकू कोरी (44 वर्ष), फिरोजाबाद के झलकारी नगर के सचिन कुमार कोरी, फिरोजाबाद के शांति नगर के रहने वाले सुनील राठौर और मोहल्ला खेड़ा निवासी विश्वदीप राठौर (20 वर्ष) शामल हैं.
भीड़ का फायदा उठाकर करते थे चोरी
पूछताछ में इन आरोपियों ने जीआरपी को बताया कि वो ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर लेते थे और अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है. साथ ही अन्य जगहों से चोरी किए गए मंगलसूत्र के बारे मे पता करने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Harda Fire: हरदा के बडझिरी गांव में लगी भीषण आग, 8 मकान जलकर राख; बैल और चार बकरियों की मौत, लाखों का नुकसान